झारखंड में आधार कार्ड फर्जीवाड़ा, गजट नोटिफिकेशन से नाम बदलवाने का रैकेट
Aadhaar card fraud in Jharkhand, racket of changing name through gazette notification

झारखंड में बड़ा फर्जीवाड़ा
झारखंड के रांची से बड़ी खबर सामने आई है। यहां आधार कार्ड सुधार को लेकर फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ है। स्थानीय दलाल फर्जी गजट नोटिफिकेशन के सहारे लोगों के नाम आधार में बदलवाने का गोरखधंधा चला रहे थे।
विशेष बात यह है कि राजकीय मुद्रणालय में नाम बदलाव की प्रक्रिया फिलहाल बंद है, लेकिन इसके बावजूद लोग पुराने बैकडेट वाले गजट नोटिफिकेशन के जरिए नाम सुधार कराने के लिए आवेदन कर रहे थे।
फोटोशॉप से गजट नोटिफिकेशन एडिट
सूत्रों के अनुसार, दलाल दूसरे व्यक्तियों के असली गजट नोटिफिकेशन को फोटोशॉप के माध्यम से एडिट कर रहे थे। इसमें नाम और तिथि बदलकर दस्तावेज को नए नाम से प्रस्तुत किया जा रहा था।
जब लोग इस फर्जी गजट को लेकर आधार सेवा केंद्र पहुंचे, तो जांच के दौरान यह फर्जी पाया गया और आवेदन को सीधे रिजेक्ट कर दिया गया।
उदाहरण: नाम और तारीख बदलकर फर्जीवाड़ा
-
पलामू निवासी आमिर अंसारी ने नाम बदलकर शबन अंसारी करवाने के लिए गजट प्रस्तुत किया। जांच में पता चला कि असली गजट सुशांत उरांव के नाम से 18 दिसंबर 2024 को प्रकाशित हुआ था।
-
कोडरमा की छोटी कुमारी ने नाम बदलकर ऋषिका यादव करवाने के लिए गजट दिया, जो असल में शालिदा परवीन का था।
सरकारी दस्तावेजों के साथ धोखाधड़ी
यह घोटाला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि गजट नोटिफिकेशन एक सरकारी और कानूनी दस्तावेज होता है। इसे विभिन्न सरकारी कामों में मान्यता प्राप्त होती है।












