AADHAR CARD UPDATE: आधारकार्ड में नाम, पता, फोन नंबर अपडेट करना हुआ आसान, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली। आधार कार्ड की बात करें तो इनकी गिनती आजकल जरूरी कागजातों में की जाती है। कई सरकारी लाभ लेने के लिए भी आधार कार्ड आपके पास होना जरूरी होता है। लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है की लोग अब मोबाइल नंबर बदल देते हैं जो आधार कार्ड के साथ जुड़ा होता है। लेकिन बाद मे जब काम पड़ता है तो अपने आधार कार्ड मे मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए परेशान नजर आते हैं। लिए हम आधार कार्ड मोबाइल नंबर बदलने का आसान तरीका बताते हैं जो आप घर पर बैठे-बैठे भी कर सकते हैं।

आधारकार्ड में ऐसे बदलें नाम, पता या फोन नंबर

-सबसे पहले UIDAI के आधिकारिक पोर्टल https://ask.uidai.gov.in/ को ओपन कर लें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

-मोबाइल नंबर और Captcha की मदद से लॉग-इन करने का काम करें।

-जो डिटेल मांगा जा रहा है, उसे भर दें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

-पूरा डिटेल भरने के बाद अब Send OTP पर क्लिक करने का काम करें।

-आपके मोबाइल पर ओटीपी (OTP) भेजा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

-इस OTP को दायीं ओर दिये गये बॉक्स में लिखें और सबमिट OTP पर क्लिक कर दें।

-अब आप अगले पेज पर जायें। यहां आधार सर्विसेज न्यू एनरॉलमेंट और अपडेट आधार का विकल्प नजर आएगा। यहां अपडेट आधार (Update Aadhaar) पर क्लिक करें।

-अगली स्क्रीन पर आपको नाम, आधार नंबर, रेजिडेंट टाइप और आप क्या अपडेट करना चाहते हैं, जैसे ऑप्‍शन दिखने लगेगा।

-यहां आपको कई अनिवार्य विकल्प मिलेंगे, जिसे आपको भरना है। ‘what do you want to update’ सेक्शन पर मोबाइल नंबर का चयन करें।

-अगले पेज पर मोबाइल नंबर और Captcha टाइप करने के लिए आपसे बोला जाएगा। जो भी जानकारी मांगी जा रही है, सभी भरें।

-अब Send OTP पर क्लिक कर दें.

-आपके मोबाइल पर जो OTP आया है, अब उसको डालें और वेरिफाई कर लें.

-अब सेव एंड प्रोसीड पर क्लिक कर दें.

-सभी डिटेल्स को आखिरी बार फिर से चेक कर लें.

-सारा डिटेल यदि ठीक है, तो अब आप सबमिट बटन दबा दें.

-अब आपको अप्वाइंटमेंट ID के साथ सक्सेस स्क्रीन मिलेगा.

-यहां Book Appointment ऑप्शन पर क्लिक करें और आधार एनरॉलमेंट सेंटर पर स्लॉट बुक करने का काम कर लें।

ऑफलाइन का ये हैं तरीका

सेंटर पर पहुंचकर आप आधार अपडेट फॉर्म (Aadhaar Update Form) को भर दें।

-फॉर्म पर अपना वर्तमान मोबाइल फोन नंबर दर्ज कर दें।

-आधार एनरॉलमेंट केंद्र पर मौजूद प्रतिनिधि आपकी रिक्वेस्ट को रजिस्टर कर लेगा।

-आपकी रिक्वेस्ट को रजिस्टर करने के बाद यहां से आपको एक पावती रसीद (Acknowledgement Receipt) मिलेगा। इस पर URN अपडेट रिक्वेस्ट नंबर दर्ज होगा।

-आपको इस सेवा के लिए 25 रुपये भुगतान करने होंगे।

Related Articles

close