Aaj Ka Panchang 2025: सौभाग्य योग में माघी पूर्णिमा आज, महाकुंभ का 5वां स्नान, ​जानें मुहूर्त, भद्रा समय, राहुकाल

आज का पंचांग, 12 फरवरी 2025: आज माघी पूर्णिमा शौभाग्य योग में है. आज माघ शुक्ल पूर्णिमा तिथि, अश्लेषा नक्षत्र, सौभाग्य योग, विष्टि करण, उत्तर का दिशाशूल और कर्क राशि का चंद्रमा है. माघी पूर्णिमा के अवसर पर महाकुंभ का 5वां स्नान है. आज के दिन संगम में स्नान करने से पाप मिटते हैं और विष्णु कृपा प्राप्त होती है. आज के दिन कल्पवास का समापन हो जाएगा. सभी कल्पवासी आज अपने घर लौट जाएंगे. आज माघी पूर्णिमा स्नान, दान और व्रत का दिन है. जो लोग पवित्र नदियों में स्नान नहीं कर सकते हैं, वे घर पर ही स्नान करें, उसके बाद दान करें. अपने पितरों के लिए तर्पण करें. जो लोग व्रत रखते हैं, वे सत्यनारायण भगवान ​की पूजा करते हैं और कथा सुनते हैं. शाम के समय में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत को पूरा करते हैं. चंद्रमा की पूजा करने से कुंडली का चंद्र दोष दूर होंगे.

माघी पूर्णिमा के दिन चावल का दान करने से चंद्र दोष मिटता है. वैसे भी अन्न और वस्त्र का दान करने से पितर खुश होते हैं. देवी और ऋषि ऋण से भी मुक्ति मिलती है. आज बुधवार को विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करते हैं. उनकी कृपा से कार्य सफल होते हैं और सभी संकट मिटते हैं. जीवन में शुभता मिटती है. बुधवार को हरा चारा, हरे फल, हरे रंग के कपड़े, हरी मूंग आदि का दान करते हैं. इससे कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है. आज के दिन चंद्रमा और बुध ग्रह को मजबूत करने का अच्छा अवसर है. आज के पंचांग से जानें पूर्णिमा मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, भद्रा समय, राहुकाल, दिशाशूल, चौघड़िया समय आदि.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का पंचांग, 12 फरवरी 2025
आज की तिथि- पूर्णिमा – 07:22 पी एम तक, फिर फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा
आज का नक्षत्र- अश्लेषा – 07:35 पी एम तक, उसके बाद मघा
आज का करण- विष्टि – 07:05 ए एम तक, बव – 07:22 पी एम तक, फिर बालव
आज का योग- सौभाग्य – 08:07 ए एम तक, उसके बाद शोभन
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- कर्क – 07:35 पी एम तक, फिर ​सिंह

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:02 ए एम
सूर्यास्त- 06:09 पी एम
चन्द्रोदय- 05:59 पी एम
चन्द्रास्त- चन्द्रास्त नहीं

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

माघी पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 05:19 ए एम से 06:10 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
विजय मुहूर्त: 02:27 पी एम से 03:11 पी एम
अमृत काल: 05:55 पी एम से 07:35 पी एम

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 07:02 ए एम से 08:25 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:25 ए एम से 09:49 ए एम
शुभ-उत्तम: 11:12 ए एम से 12:35 पी एम
चर-सामान्य: 03:22 पी एम से 04:46 पी एम
लाभ-उन्नति: 04:46 पी एम से 06:09 पी एम

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 07:46 पी एम से 09:22 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:22 पी एम से 10:59 पी एम
चर-सामान्य: 10:59 पी एम से 12:35 ए एम, फरवरी 13
लाभ-उन्नति: 03:48 ए एम से 05:25 ए एम, फरवरी 13

अशुभ समय
राहुकाल- 12:35 पी एम से 01:59 पी एम
गुलिक काल- 11:12 ए एम से 12:35 पी एम
यमगण्ड- 08:25 ए एम से 09:49 ए एम
दुर्मुहूर्त- 12:13 पी एम से 12:58 पी एम
भद्रा: 07:02 ए एम से 07:05 ए एम
भद्रा का स्थान: धरती पर
दिशाशूल- उत्तर

शिववास
श्मशान में – 07:22 पी एम तक, फिर गौरी के साथ.

Related Articles

close