Aaj Ka Panchang : विकट संकष्टी चतुर्थी आज…पूजा का शुभ मुहूर्त और राहूकाल का समय जानें

Today's Panchang: Vikat Sankashti Chaturthi today... Know the auspicious time of worship and the time of Rahukaal

Aaj Ka Panchang 16 April 2025: हिंदू धर्म में किसी भी काम को शुभ दिन, शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त देखकर शुरू किया जाता है. इन सबके बारे में जानने के लिए पंचांग की जरूरत पड़ती है. जिसकी मदद से आप आने वाले दिनों के शुभ और अशुभ समय के साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय, चन्द्रास्त, ग्रह, नक्षत्र आदि के बारे में सारी जानकारी ले सकें. आइए इस पंचांग की मदद से आज 16 अप्रैल 2025, दिन मंगलवार के उस समय की जानकारी लेते हैं. जिसमें आपके काम बिना परेशानी के पूरे हो सकते हैं.

16 अप्रैल 2025 का पंचांग

  • वारः बुधवार
  • विक्रम संवतः 2082
  • शक संवतः 1947
  • माह/पक्ष: वैशाख मास – कृष्ण पक्ष
  • तिथि: तृतीया दोपहर 1 बजकर 17 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्थी तिथि रहेगी.
  • चंद्र राशिः वृश्चिक राशि रहेगी.
  • चंद्र नक्षत्र: अनुराधा नक्षत्र रहेगा.
  • योगः व्यतिपात रात 12 बजकर 17 मिनट तक तत्पश्चात वरियान योग रहेगा.
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 5 बजकर 58 मिनट से 17 तारीख सुबह 5 बजकर 54 मिनट तक.
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 25 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक.
  • दुष्टमूहर्त : कोई नहीं.
  • सूर्योदयः सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर होगा.
  • सूर्यास्तः शाम 6 बजकर 40 मिनट पर होगा.
  • राहूकालः दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से 1 बजकर 54 मिनट तक.
  • तीज त्योहारः कोई नहीं .
  • भद्राः दोपहर 1 बजकर 17 मिनट तक.
  • पंचकः नहीं है.

आज का दिशाशूल

बुधवार को उत्तर दिशा में दिशा शूल रहता है इसमें यात्रा वर्जित रहती है यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो यात्रा प्रारम्भ करने से पहले पांच कदम उल्टे विपरीत दिशा में चले, इसके उपरान्त ही यात्रा प्रारम्भ करें. इन चौघड़िया मुहर्तो में यात्रा हरा धनिया अथवा (सफेद) तिल खाकर आरंभ कर सकते है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज के चौघड़िया मुहूर्त

  • लाभ चौघड़िया – सुबह 5 बजकर 58 मिनट से 7 बजकर 33 मिनट तक
  • अमृत चौघड़िया – सुबह 7 बजकर 33 मिनट से 9 बजकर 08 मिनट तक
  • शुभ चौघड़िया – सुबह 10 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक
  • चर चौघड़िया – दोपहर 3 बजकर 29 मिनट से शाम 5 बजकर 04 मिनट तक
  • लाभ चौघड़िया – शाम 5 बजकर 04 मिनट से 6 बजकर 40 मिनट तक

रात के चौघड़िया मुहूर्त

  • शुभ चौघड़िया – रात 6 बजकर 40 मिनट से 8 बजकर 04 मिनट तक
  • अमृत चौघड़िया – रात 9 बजकर 29 मिनट से 10 बजकर 53 मिनट तक
  • चर चौघड़िया – रात 10 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 18 मिनट तक
  • लाभ चौघड़िया – रात 3 बजकर 07 मिनट से अगली सुबह 4 बजकर 32 मिनट तक

चौघड़िया मुहूर्त यात्रा के लिए विशेष रूप से शुभ है और अन्य शुभ कार्यों के लिए भी शुभ है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close