झारखंड के 982 शिक्षक के खिलाफ होगी कारवाई, शिक्षा सचिव ने जारी किया आदेश, पढ़िए क्या है मामला

रांची । ई-विद्यावाहिनी में हेर-फेर करने वाले शिक्षकों के ऊपर कारवाई हो सकती है। मालूम हो की झारखंड के विभिन्न स्कूलों के 982 शिक्षक ई विद्यावाहिनी में हेर फेर कर हाजिरी बना रहे हैं. इसका खुलासा राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में हुआ है. इसे गंभीरता से लेते हुए शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने शुक्रवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को जांच का आदेश दिया है.

शिक्षा सचिव ने क्या दिया आदेश

शिक्षा सचिव ने आदेश में लिखा है कि विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचना के आधार पर राज्य स्तर से विश्लेषण के क्रम में यह पाया गया है कि कुछ शिक्षक ई- विद्यावाहिनी में GPS और Date एवं Time को manipulate करते हुए उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं. यह अत्यंत गंभीर एवं दंडनीय अपराध है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सचिव ने ये भी लिखा है कि 11 अगस्त, 2023 को आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में इस विषय पर जानकारी उपलब्ध करायी गई है. पत्र के साथ ऐसे चिन्हित 982 शिक्षकों की सूची जिला पदाधिकारी को उपलब्ध करायी जा रही है. जिसके खिलाफ विभाग को अलग अलग जिले से शिकायत मिली है।

सचिव ने जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि आप स्वयं या अपने अधीन विश्वस्त पदाधिकारी को उक्त विद्यालय का स्थलीय भ्रमण कर तत्संबंधी जांच कराना सुनिश्चित करेंगे. सही पाये जाने पर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए कृत कार्रवाई से अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे.मतलब साफ है की ई विद्यावाहिनी पोर्टल में हेर फेर करने वाले शिक्षक के प्रति शिक्षा विभाग गंभीर है और ऐसे शिक्षक पर कारवाई भी की जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close