प्रशासन अलर्ट : राष्ट्रपति आगमन को लेकर 40 अफसरों की आज से तैनाती : एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक चप्पे चप्पे पर पुलिस

रांची । राष्ट्रपति आगमन को लेकर झारखंड में इसकी तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी हर जगह पुलिस की तैनाती होगी। इसके लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। पुलिस अधिकारी एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक के रूट में सुरक्षा के विशेष इंतजाम में जुट गये हैं।

डीएसपी रैंक के 40 अफसर की तैनाती शनिवार से की होगी। इसे 25 की तैनाती रांची जिला में और 15 की खूंटी जिला में की गई है। यह तैनाती 15 नवंबर तक कार्यक्रम समाप्ति तक के लिए की गई है। संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीएसपी रैंक के जिन अफसरों की तैनाती रांची जिला में की गयी गयी है, उनमें जैप- 02 से मनोज कुमार महतो, जैप सात से राज कुमार मेहता, जैप आठ से दीपक कुमार और बेनेडिक्ट मरांडी, जैप- 09 से विजय कुमार कुशवाहा, जैप- 10 से सुमनगिनी नाग और यशोधरा, रांची जिला से प्रशिक्षु डीएसपी अंकिता राय, आइटीएस से अमिता लकड़ा, आइआरबी तीन से अरुण कुमार तिर्की, राम सामद, बिरेंद्र बाड़ा, आइआरबी चार से नोवेल कुजूर, प्रदीप पॉल कच्छप, आइआरबी पांच से अशोक कुमार सिंह, सीआइडी से नीरज सिंह, विशेष शाखा से अजय कुमार सिन्हा, वरुण देवगम, एसटीएफ से ज्ञान रंजन, गुमला से प्रशिक्षु डीएसपी प्रदीप कुमार, हजारीबाग से रोहित रंजन, चाईबासा से सुरेश प्रसाद यादव, बोकारो से रोहित रजवार, चतरा से धनंजय कुमार राय, सीआइडी से तौकिर आलम शामिल हैं।

इसके अलावा खूंटी जिला में डीएसपी रैंक के अफसरों में विनोद महतो, दीप नारायण, तालो सोरेन, परमप्यारे खलखो, महावीर शिलानंद, अनुदीप सिंह,सियाशरण प्रसाद, अरविंद कुमार, अनूप कुमार बड़ाइक, प्रमोद कुमार मिश्र, तारामणि बाखला, रेमेजियुस टोप्पो, आशुतोष कुमार सत्यम, ओम प्रकाश और वरुण रजक की तैनाती की गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, पुलिस अधिकारी एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक के रूट में सुरक्षा के विशेष इंतजाम में जुट गये हैं। इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने एक टीम का गठन किया है। रूट लाइन के ऊंचे भवनों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस की तैनाती की गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close