स्कूल न्यूज: मिड डे मिल खाने के बाद 85 स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, छिपकिली गिरा भोजन बच्चों को परोसा गया, कई बच्चों की हालत गंभीर
School News: 85 school children fell ill after eating mid day meal, food in which lizard fell was served to the children, condition of many children is critical

School News : स्कूली बच्चों से जुड़ी एक बड़ी खबर है। मध्याह्न भोजन खाने के बाद फिर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे बीमार पड़ गये। सभी बच्चोंको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। घटना मुजफ्फरपुर जिले के सरैया की है। जानकारी के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय पोखरैरा बिचला टोला में बुधवार को विषाक्त मध्याह्न भोजन करने से 85 बच्चे बीमार पड़ गए।
बताया जा रहा है कि विद्यालय की रसोई में तैयार भोजन में छिपकली गिरी थी। रसोइया की जब तक नजर पड़ी, देर हो चुकी थी। उस समय मात्र 15 बच्चे ही मध्याह्न भोजन नहीं कर पाए थे। घटना के बाद विद्यालय में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी बच्चों को आनन-फानन में सीएचसी लाया गया।
बताया जा रहा है कि इनमें आठ की हालत गंभीर देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर किया गया है। विद्यालय में कुल 102 बच्चे नामांकित हैं। बुधवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हुई थी। 100 बच्चे परीक्षा में उपस्थित थे। एक पाली की परीक्षा के बाद बच्चे मध्याह्न भोजन कर रहे थे। इसी दौरान सब्जी में छिपकली गिरने की जानकारी रसोइए से मिली।
आठ बच्चों को चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। शेष बच्चों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। कुछ बच्चों को उनके स्वजन निजी अस्पताल भी ले गए। सभी रेफर किए गए बच्चे खतरे से बाहर बताए गए हैं।अधिकारियों ने कहा है कि
मध्याह्न भोजन में छिपकली गिरने की बात सामने आई है। इसमें कहीं न कहीं लापरवाही जरूर है। मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।












