झारखंड में आज से अग्निवीर भर्ती रैली : 24 जिला के 13 हजार अभ्यार्थी होंगे शामिल, देखें जिलेवार डेट लिस्ट

रांची : इंडियन आर्मी की ओर से आज से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू की जा रही है। यह भर्ती रैली राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में लगायी गयी है। आर्मी भर्ती ऑफिस रांची की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक आज पहले दिन पांच जिलों के उम्मीदवार बहाली के लिए दौड़ लगाएंगे। आज जिन जिले के उम्मीदवार दौड़ लगाएंगे उनमें दुमका, चाईबासा, गढ़वा, जामताड़ा और लोहरदगा शामिल हैं।

राजधानी रांची जिले के उम्मीदवारों को सात जुलाई को मौका दिया जाएगा। नौ जुलाई तक चलने वाली इस भर्ती रैली में 24 जिला के 13 हजार उम्मीदवार दौड़ लगाएंगे। मोरहाबादी में आर्मी की ओर से पूरी तैयारी हो चुकी है। उम्मीदवारों के लिए भी कई तरह की सुविधाएं हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शारीरिक परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट मोरहाबादी मैदान में ही होगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस रांची की टीम ने पूरे पुख्ता इंतजाम किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पदाधिकारियों और जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिला है। उन्होंने बताया कि अग्निवीर के तहत अग्निवीर जीडी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोरकीपर, अग्निवीर टेक्निकल व अग्निवीर ट्रेड्समैन पद पर भर्ती होगी। सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराकर रैली में पहुंचें। अभ्यर्थियों के लिए विशेष रूप से कहा है कि वे दलालों से सावधान रहें। सेना में भर्ती के लिए किसी के द्वारा दिए जाने वाले प्रलोभन में न आएं।

जिलावार इस दिन उम्मीदवार हो शामिल

  • एक जुलाई – दुमका, चाईबासा, गढ़वा, जामताड़ा, लोहरदगा
  • दो जुलाई- बोकारो, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम, कोडरमा
  • तीन जुलाई – गिरिडीह, खूंटी, सरायकेला खरसांवा, सिमडेगा
  • चार जुलाई- गुमला, पलामू
  • पांच जुलाई- चतरा, देवघर, धनबाद
  • छह जुलाई- हजारीबाग, रामगढ़, साहेबगंज, पाकुड़, लातेहार

. सात जुलाई- रांची

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दौड़ में होना होगा सफल

अग्निवीर की इस बहाली प्रक्रिया में लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थी को शारीरिक परीक्षा में पास होना जरूरी है। शारीरिक परीक्षा में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को तय समय में 1.6 किमी दौड़ पूरी करनी होगी। इसके बाद शारीरिक मापदंड के मानकों को भी पूरा करना होगा। सफल अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच होगी। इसके बाद मेडिकल होगा। उसके बाद अंतिम परिणाम मूल्यांकन के बाद जारी किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close