रांची में छठ पूजा से पहले अलर्ट : 26 घाट खतरनाक घोषित…जानिए किन घाटों पर बरतें सावधानी और क्या है प्रशासन की तैयारी?

Alert before Chhath Puja in Ranchi: 26 ghats declared dangerous... Know at which ghats caution should be taken and what is the administration's preparation?

रांची। इस साल रांची में मानसून ने रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की है। सामान्य से 51% अधिक वर्षा के कारण शहर के तालाबों में जलस्तर बढ़ गया है। इसका सीधा असर छठ घाटों की सुरक्षा पर पड़ा है। नगर निगम द्वारा किए गए सर्वे में 74 घाटों में से 26 घाटों को हाई रिस्क जोन घोषित किया गया है। इन घाटों पर सीढ़ियों से उतरते ही 7 से 8 फीट तक पानी है, जो व्रतधारियों और श्रद्धालुओं के लिए गंभीर खतरा हो सकता है।

नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार हाई रिस्क घाटों में कांके डैम, हातमा तालाब, चडरी तालाब, अरगोड़ा तालाब, रिम्स, जेल तालाब सहित कई प्रमुख घाट शामिल हैं। इसके अलावा 14 घाट मीडियम रिस्क और शेष 34 घाट सामान्य श्रेणी में रखे गए हैं। चडरी और अरगोड़ा तालाब में बैरिकेडिंग के पास ही डेंजर जोन स्थित है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुरक्षा के मद्देनजर नगर निगम ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर एनडीआरएफ जवानों की तैनाती की मांग की है। प्रमुख घाटों में बचाव दलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी और मीडियम रिस्क घाटों पर रेड रिबन से खतरे की पहचान कराई जाएगी।

नगर निगम ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सिर्फ चिह्नित सुरक्षित घाटों पर पूजा करें। बच्चों और बुजुर्गों को पानी के गहरे हिस्सों में न ले जाएं और बैरिकेडिंग पार करना सख्त वर्जित है। यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि इस त्यौहार के अवसर पर किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close