बिहार में चीनी मिलों को फिर से शुरू करने का वादा: अमित शाह का बड़ा एलान, एनडीए की सरकार बनाने की अपील!

Promise to restart sugar mills in Bihar: Amit Shah makes a big announcement, appeals to form NDA government!

बिहार में चुनाव की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं. सभी पार्टी के बड़े नेता एक –एक कर बिहार पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में आज गृहमंत्री अमित शाह भी बिहार पहुंचे. अमित शाह पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं.यहां उन्होंने 4 विभागों की 823 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.

अमित शाह ने लालू यादव पर साधा निशाना

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री शाह ने कहा, “बीते 10 साल में मोदी सरकार ने देश के 60 करोड़ गरीब के लिए काम किया. मैं लालू यादव से पूछता हूं कि आपने गरीबों के लिए कुछ किया हो तो खाका लेकर आइए. लालू यादव ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया. पीएम मोदी ने करीबों की मदद के लिए सहकारिता क्षेत्र में काम किया. सहकारिता क्षेत्र का सबसे ज्यादा फायदा बिहार को होने वाला है. उन्होंने आगे कहा, लालू यादव के शासन में विकास चौपट हुआ. चीनी मिले बंद हुईं. मैं जनता से कहने आया हूं कि फिर से एनडीए की सरकार बनाइए, हम चीनी मिलों को फिर से शुरू करेंगे.”

बता दें कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार मौजूद थे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close