…और खर्राटा भरने लगे शिक्षा मंत्री : नियुक्ति पत्र वितरण में सो गये मंत्री रामदास सोरेन, मीडियाकर्मी और स्वास्थ्य मंत्री की आवाज पर भी नहीं….

...and the Education Minister started snoring: Minister Ramdas Soren fell asleep while distributing appointment letters, did not even listen to the voice of the media person and the Health Minister....

रांची। …जब मंत्रीजी ही भरे कार्यक्रम में खर्राटा भरने लगेंगे, तो फिर शिक्षा व्यवस्था का भी सो जाना तो लाजिमी ही है। वैसे भी झारखंड की बदहाल शिक्षा व्यवस्था किसी से छुपी नहीं है। ऐसे में जब शिक्षा मंत्री भरे कार्यक्रम में सोने लगे, तो समझ आता है कि सरकार और उनके नुमाइंदे शिक्षा व्यवस्था को सुधारने में कितनी संजीदा है। दरअसल झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सोते हुए तस्वीर सामने आयी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षा मंत्री सोरेन को कार्यक्रम में खर्राटा भरते देख मीडियाकर्मियों ने उन्हें आवाज भी लगाया, लेकिन वो सोने में इस कदर खोये थे, कि उन्हें कुछ पता ही नहीं चला। उनके बगल में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी बैठे थे। लेकिन मंत्रीजी काफी गहरी नींद में सो गये।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर मंत्रीजी के सोते हुए तस्वीर के सामने आने के बाद भाजपा ने सवाल खड़े किये हैं। भाजपा ने कहा है कि अगर मंत्रीजी को झारखंड के शिक्षा व्यवस्था की चिंता रहती तो उन्हें नींद नहीं आती। ऐसा लग रहा है मानों काम करते-करते थक गये हैं। रात भर जागकर शिक्षा व्यवस्था पर ध्यान देते हैं, तभी तो ऐसी स्थिति में झारखंड की शिक्षा व्यवस्था है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि सत्ता पक्ष की तरफ से रामदास सोरेन का बचाव किया गया है। सत्ताधारी पार्टी का कहना है कि भाजपा के कई नेता तो सदन के अंदर ही सो जाते हैं। जहां तक रामदास सोरेन का सवाल है तो कई बार ऐसा हो जाता है, नींद लग जाती है। थकान हो जाती है, लेकिन ये राजनीति करने का विषय नहीं है।

Related Articles

close