…और दुल्हा बिदककर हो गया फरार ! DJ को लेकर दुल्हे की हो गयी पापा से बहस, फिर दुल्हा बारात छोड़ हो गया गायब, पुलिस ने …

रोहतास। बारात में डीजे ले जाने को लेकर दुल्हा ऐसा बिदका, कि बारात छोड़कर ही भाग गया। परिजन दुल्हा को ढूंढते रहे, लेकिन दुल्हे का कोई पता नहीं चला। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दुल्हे को ढूंढा और फिर से शादी में जाने के लिए राजीत किया। मामला रोहतास के अकोढीगोला के मुड़ियार गांव का है। मुडीयार निवासी सुनील पासवान के बेटे कमलेश कुमार की शादी दो मई को थी। बारात निकलने से पूर्व बारात में डीजे ले जाने को लेकर बाप-बेटे में बहस हो गई। इसके बाद दूल्हा कमलेश पासवान चुपके से घर से भाग निकला।

बारात पूरी तरह तैयार थी, दुल्हे की गाड़ी भी सज चुकी थी, तभी डीजे ले जाने को लेकर घरवालों से ही दुल्हे का विवाद हो गया। इसके बाद बाद भन्नाया दुल्हा घर से ही भाग गया। दूल्हे के गायब होने के बाद घर में हड़कंप मच गया। काफी मशक्कत के बाद भी दुल्हे का पता नहीं चल पाया। जिसके बाद परिजन थाना पहुंचे और दूल्हे को खोजने का अनुरोध किया। पुलिस ने दूल्हे के मोबाइल को सर्विलांस के जरिए ट्रैक किया और देर रात दस बजे डेहरी रेलवे स्टेशन से उसे बरामद कर समझा-बुझाकर बारात ले जाने के लिए राजी किया। इसके बाद बारात एक बजे रात में लड़की के घर के लिए रवाना हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक मोबाइल को सर्विलांस पर लिया गया। उसका मोबाइल डेहरी रेलवे स्टेशन पर बता रहा था, जिसके बाद परिजनों को साथ में लेकर डेहरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की गई। वहां वह प्लेटफार्म पर बैठा हुआ था, जिसे समझा बुझा कर शादी के लिए राजी कर लिया गया। दुल्हा को वापस आया देख बाराती और घाराती दोनों पक्ष के लोगों ने राहत की सांस ली। फिर देर से बारात निकली और शादी हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close