…और मुखिया मैडम को हो गयी जेल, जानिये क्या है पूरा मामला, चुनाव जीतने के बाद लग गयी हथकड़ी

गोपालगंज। ….हारे प्रत्याशी की शिकायत पर मुखिया मैडम को जेल जाना पड़ गया। मामला फर्जीवाड़ा से जुड़ा है। आरोप है कि महिला मुखिया ने चुनाव लड़ने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया। मामले में कोर्ट के आदेश के बाद महिला मुखिया को गिरफ्तार किया गया है। मामला गोपालगंज के भोरे ब्लॉक का है। गोपालपुर पंचायत की मुखिया पर फर्जी जाति प्रमाण से चुनाव लड़ने और जीतने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार की गई मुखिया कविता देवी से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने मंगलवार को उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया। वहीं, इस मामले में तत्कालीन सीआई और राजस्व कर्मचारी धनंजय सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है। जानकारी के अनुसार, गोपालपुर पंचायत की मुखिया कविता देवी ने 2021 में चुनाव लड़ा था। इसमें उन्होंने अपने ससुराल को मायका बताकर गलत पते के आधार पर जाति प्रमाण पत्र बनवा लिया। इसके साथ ही उसी फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ी और जीत भी गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर चुनाव में हार के बाद संजू प्रजापति जाति प्रमाण पत्र को लेकर लगातार उच्च अधिकारियों के पास शिकायत करती रही। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो संजू प्रजापति के पति संतोष प्रजापति ने गोपालगंज कोर्ट में शिकायत की। कोर्ट के आदेश के बाद मुखिया कविता देवी, सीओ चंद्र भानु कुमार और तत्कालीन सीआई धनंजय कुमार सिंह के खिलाफ बीते साल 13 सितंबर को भोरे थाना में प्राथमिकी की गई थी।

इसी मामले में दो दिन पहले कोर्ट ने कविता देवी और राजस्व कर्मचारी धनंजय कुमार सिंह के खिलाफ वारंट जारी किया था।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारंट के आधार पर विजयीपुर में छापेमारी कर मुखिया कविता देवी को महिला पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें तत्काल ही कोर्ट में पेश कर दिया गया है। इधर घटना के बाद हड़कंप मचा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close