“एक और महाभारत” धनतेरस पर पत्नी को जुए में हार गया पति, कृष्ण बन भाई ने बचाई इज्जत, जानें पूरा मामला

अमरोहा। द्वापर में महाभारत में द्रौपदी को जुए में हार जाने की कहानी तो आपने सुनी ही होगी, लेकिन कलियुग में भी एक पति अपनी पत्नी को जुए में हार गया। जुए में पत्नी को हारने के बाद जो कुछ घटनाक्रम हुआ, वो किसी बड़ी त्रासदी से कम नहीं है। मामला यूपी के अमरोहा जिले का है। पति ने अपनी पत्नी को ही जुए में दांव पर लगा दिया और उसे भी हार गया। इसके बाद पत्नी को दिल्लीह में गिरवी रख दिया। विवाहिता के घर वालों को जानकारी हुई तो वह दिल्ली पहुंचे और बेटी को छुड़ाकर ले आए। पीड़िता की शि‍कायत पर पति समेत पांच ससुराल वालों पर केस दर्ज किया गया है।

दरअसल, अमरोहा गांव के किसान ने तीन वर्ष पहले बेटी का विवाह युवक के साथ किया। आरोपी दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। शादी के बाद ससुराल में महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पति ने कई बार 15 लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाया। शादी के एक साल बाद पति महिला को दिल्ली ले गया। वहां जातक पत्नी को पता चला कि पति को जुआ खेलने की लत है। एक महीने पहले जुए में पैसे हार गया। बाद में अपनी पत्नी को जुए में हार गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वह धर्मपत्नी को जीतने वालों के पास छोड़कर गांव लौट आया। महिला को तीसरे दिन जीतने वाले के परिवार के एक सदस्य का मोबाइल मिल गया। उसने मौका पाकर अपने भाई को कॉल किया। मायके वाले बात सुनकर परेशान हो गए। विवाहिता के भाई ने दो लाख रुपये देकर उससे छुड़ाया। इसके बाद पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र लिखा। उसका कहना था कि दिल्ली में देवर ने भी छेड़छाड़ की थी। सीओ विजय कुमार राणा ने कहा कि पति समेत ससुराल के पांच लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close