आर्मी जवान की गोली मारकर हत्या : दिवाली की छुट्टी में आया था घर, बीच रास्ते में रोककर भून दिया गोलियों से….चाची के साथ प्रेम संबंध में गयी जान

अलीगढ़। दिवाली की छुट्टी में घर आये आर्मी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। जवान का नाम बीकन कुमार है और वो वो पंजाब में पोस्टेड था। दिवाली की छुट्टी पर वो दो दिन पहले ही घर आया था। आरोप है कि मृतक जवान का अपने ही रिश्ते की चाची के साथ अवैध संबंध था। हत्या भी उसी प्रेम संबंध की वजह से हुआ है। पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया है। घटना अलीगढ़ में टप्पल थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर की बतायी जा रही है।

रसूलपुर निवासी बीकन कुमार (24) पुत्र जगतपाल सिंह फौज में नौकरी करता था। वर्तमान में ड्यूटी पंजाब राज्य के फिरोजपुर में थी। रात करीब 9:30 बजे जवान बीकन कुमार व भाई बृजपाल व गांव के ही कुंवरपाल की कार से दवा लेकर मानपुर से अपने गांव वापस आ रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जैसे ही कार गांव में सतेन्द्र पुत्र बीरी सिंह के मकान के सामने पहुंचा तो घात लगाए बैठे आठ लोग हाथों में लाठी-डंडा व तमंचा लेकर हमला कर दिया। वहीं ड्राइविंग साइड की खिड़की खोलकर उनके बेटे बीकन कुमार को बाहर खींचकर पीटा औऱ तमंचे से गोली मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक जवान बीकन का विजयपाल की पत्नी से प्रेम संबंध था। इसी के चलते उसकी हत्या की गई है।

अलीगढ़। मृतक फौजी बीकन के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के दौरान शव में से 78 छर्रे व दो बुलेट प्लास्टिक कैप डॉक्टरों ने निकाली। इसके अलावा लाठी-डंडों के वार के चलते शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटों के निशान मिले हैं। इन सभी का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close