अरविंद केजरीवाल का न्यू ईयर गिफ्ट…दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

दिल्ली की सत्ता में बैठी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की महिलाओं को गुरुवार को बड़ा न्यू ईयर गिफ्ट दिया. आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान किया. दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आतिशी सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली की महिलाओं को अब हर महीने 1000 रुपये मिलेंगे. उन्होंने जानकारी दी कि आतिशी सरकार ने कैबिनेट की मीटिंग में ये फैसला लिया.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो वादा उन्होंने दिल्ली की महिलाओं से किया था. उसे आज पूरा कर दिया है. बता दें कि दिल्ली लोकसभा चुनाव से पहले मार्च के महीने में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने का ऐलान किया था. उन्होंने कहा कि दिल्ली में योजना आज से लागू हो गई है. जो महिला इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करेंगी उन्हें इसका फायदा मिलेगा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीजेपी की वजह से हुई देरी

केजरीवाल ने कहा कि साजिश के तहत बीजेपी ने उन्हें फर्जी केस करके जेल भेज दिया. इस वजह से मैं छह से सात महीना में जेल में रहा. ये योजना को लागू करने में देरी हुई. जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने मौजूदा सीएम आतिशी के साथ मिलकर इस योजना पर काम किया. मुझे बहुत खुशी है कि हमारे प्रयासो से ये योजना दिल्ली में लागू हो गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चुनाव के बाद 2100 कर देंगे

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो वो ठान लेते हैं उसे करके दिखाते हैं. केजरीवाल ने कहा कि मैं चुनावों के ऐलान में 10 से 15 दिन बचे हैं. कुछ महिलाओं का कहना था कि मंहगाई बहुत ज्यादा हो गई है. कल से 2100 रुपये के रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close