ब्रेकिंग न्यूज – ASI गिरफ्तार : 5 हजार घुस लेते एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा

दुमका : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने कार्रवाई करते हुए पुलिस पदाधिकारी को घूस लेते गिरफ्तार किया है. संथाल परगना एसीबी की टीम ने बुधवार को जिले के जामा थाना में पदस्थापित एएसआई गोपाल प्रसाद साह को घूस लेते हुए पकड़ा है. एसीबी ने उनको पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. एक दुर्घटनाग्रस्त ऑटो के मालिक से संबंधित कागजात देने के एवज में वो रिश्वत ले रहे थे.

दो महीने पहले जामा थाना क्षेत्र में एक ऑटो रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. दुर्घटना से संबंधित रिपोर्ट देने के लिए एएसआई गोपाल प्रसाद साह के द्वारा ऑटो मालिक उत्तम कुमार से पंद्रह हजार रुपये की मांग की गई थी. उसमें वह दस हजार रुपये ले भी ले चुका था. इसके बावजूद बकाया पांच हजार के लिए वह रिपोर्ट देने से आनाकानी कर रहा था. लाख विनती करने पर भी जब वो नहीं माने तो ऑटो रिक्शा मलिक उत्तम कुमार ने इसकी शिकायत दुमका एसीबी से की. मामले के सत्यापन के बाद बुधवार को जामा थाना क्षेत्र के महारो चौक पर एसीबी ने उत्तम कुमार को रुपये देने के लिए बुलाया. जिसके बाद एसीबी ने एएसआई गोपाल प्रसाद साह पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close