ASI गिरफ्तार : 30 हजार रुपये घूस लेते ASI गिरफ्तार, हाईवे पर गाड़ियां पार कराने के ले रहा था रिश्वत, ढाबे की पार्किंग में ACB ने दबोचा

कुरुक्षेत्र। ASI को 30 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। ASI का नाम आनंद बख्शी है, जो हाईवे पेट्रोलिंग में पोस्टेड था। शराब ठेकेदार को रिश्वत लेने के मामले में उसे ACB ने गिरफ्तार किया है। प्रांरभिक पूछताछ के बाद आरोपी ASI को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

दरअसल सोनीपत के गोहाना के रहने वाले ट्रांसपोर्टर ने बताया कि उसकी ट्रांसपोर्ट गाड़ियां अलग-अलग इलाके में सामान ट्रांसपोर्ट करती है। इन गाड़ियों को आरोपी आनंद बख्शी पकड़ कर छोड़ने के एवज में रिश्वत की मांग करता था। अब आरोपी ने उससे इन गाड़ियों को निकालने के एवज में 30 हजार रुपए मंथली देने की मांग की थी, जिसकी शिकायत उसने एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल को दी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसीबी ने शिकायत के आधार पर छानबीन की, तो मामला सही निकला, जिसके बाद एसीबी की टीम एएसआई की गिरफ्तारी का जाल बिछाया। शिकायतकर्ता को चिह्नित नोट देकर उमरी चौक के पास ढाबे की पार्किंग में भेजकर आरोपी को वहां बुला लिया। जैसे ही आरोपी ने नोट लिए तो इशारा पाकर टीम ने मौके पर ही आरोपी को दबोच लिया। हाथ धुलवाने पर आरोपी के हाथ लाल हो गए।

जानकारी के मुताबिक आरोपी दो बार शराब ठेकेदारों से भी रिश्वत ले चुका था, मगर मंथली बांधने के चक्कर में पकड़ा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close