10 आईपीएस अफसर सहित 15 अधिकारी के ऊपर मुकदमा दायर करने के लिए मांग रहा छुट्टी ASI शुभंकर…पढ़िए क्या है मामला

जमशेदपुर जिले के पुलिस विभाग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी दंग रह जायेंगे। पुलिस फोर्स को अनुशासन के मिसाल मानी जाती है। जहां वरीय पदाधिकारी का आदेश पालन करना जरूरी ही नहीं अति आवश्यक होता है, चाहे उसकी जो भी मजबूरी है। लेकिन जमशेदपुर के एक सहायक दरोगा (ASI) अपने ही पदाधिकारी के खिलाफ हाई कोर्ट में केस करने के लिए छुट्टी की अर्जी दी है।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि एएसआई ने ना सिर्फ अपने जिले के एसपी बल्कि 10 आईपीएस अधिकारियों समेत कुल 15 सीनियर पुलिस अफसरों के खिलाफ हाईकोर्ट में केस करने की तैयारी में हैं। लेकिन अफसर है कि उसे छुट्टी दे नहीं रहे। विभागीय नियमानुसार मुख्यालय छोड़ने से पहले अनुमति जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एएसआई का आवेदन

ASI शुभंकर कुमार सरायकेला खरसावां जिले के आरआईटी थाना में तैनात है। अपने हक के लिए आईपीएस अधिकारियों के विरुद्ध मुहिम छेड़ने को तैयार शुभंकर का मानना है कि आईपीएस अफसरों की मनमानी से पूरा पुलिसिया तंत्र परेशान है। जुड़ कारण वो हाईकोर्ट में मुकदमा करना चाहता है। परंतु छुट्टी की अर्जी लगाने के बावजूद उसे छुट्टी नहीं मिल रही है। उसके वेतन पर भी रोक लगी हुई है। अब सिवाय कानूनी मदद के उसके पास कोई दूसरा चारा नहीं बचा है। शुभंकर का कहना है कि आईपीएस लॉबी उसे बेवजह बार-बार दंडित करती रहती है।

जिनके खिलाफ शिकायत उन्हीं से फॉरवर्ड कराने कहते हैं डीआईजी

शुभंकर कुमार ने बताया कि जब उन्होंने एसपी द्वारा अपना आकस्मिक अवकाश रोकने और वेतन पर रोक लगाने के खिलाफ अपील की तो डीआईजी ने उसे एसपी से ही आवेदन फॉरवर्ड करने को कहा। इस तरह मुझे अपने अधिकार से वंचित रखने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। शुभंकर कुमार आरोप लगाया और कहा कि एक तरफ पुलिसकर्मियों की पत्नियों की मांग उजाड़ने वाले नक्सलियों को फूल माला से सम्मान किया जाता है वहीं पुलिस अफसर को विभाग में प्रताड़ित जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन अफसरों पर मुकदमा करना चाहते हैं शुभंकर

एएसआई शुभंकर कुमार ने 10 आईपीएस समेत 17 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए छुट्टी मांगी है। इन अफसरों में असीम विक्रांत मिंज, कुलदीप द्विवेदी, पूर्व आईपीएस राजीव रंजन सिंह, चंदन कुमार सिन्हा, कार्तिक एस, आनंद प्रकाश, राज कुमार लकड़ा, पूर्व आईपीएस रिचर्ड लकड़ा, अजय लिंडा, चंदन कुमार झा, अखिलेश झा शामिल हैं। इसके अलावा डीएसपी अविनाश कुमार, अरुण कुमार राय, सियाशरण प्रसाद, हरि सिंह, नरेंद्र पासवान और किशोर तामसोय जैसे अधिकारी शामिल हैं।

जानिए कौन है एएसआई शुभंकर

गोड्डा जिले के पथरगामा थाना के लोहियानगर निवासी शुभंकर कुमार 27 नवंबर 2003 को झारखंड पुलिस में आरक्षी के रूप में बहाल हुए थे। वह साल 2011 से 2017 तक पाकुड़ जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सरायकेला खरसावां जिले में 27 फरवरी 2017 को स्थानांतरित हो कर आए थे। वर्ष 2018 में उन्हें एएसआई के रूप में प्रोन्नति मिली। शुभंकर का मानना है कि आकस्मिक अवकाश पर जाना उनका अधिकार है। लेकिन आईपीएस अधिकारी 30 दिन की छुट्टी मांगने पर 10 दिन का अवकाश देते हैं। जरूरी कार्य की वजह से समय पर नहीं लौट सके तो वेतन रोक दिया जाता है। ये क्रूरता की कार्रवाई श्रेणी में आता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close