एशिया कप 2022 : भारत की हार से फाइनल में पहुंचने की उम्मीद हुई धुधंली

दुबई : कल रात हुए ‘करो या मरो’ मुकाबले में भारत को श्रीलंका से 6 विकेटों से हार झेलनी पड़ी। इस हार से भारत को फाइनल में पहुचने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। सुपर फोर के पहले मैच में भारत को पाक भी पटकनी दे चुका है। श्रीलंका इस जीत के साथ 8 साल बाद फाइनल में प्रवेश कर गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले भारत को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। रोहित (72 रन) की कप्तानी पारी की मदद से भारत 8 विकेट के नुकसान पर 173 के आंकड़े तक पहुँच सका। रोहित को किसी अन्य खिलाड़ी की मदद नही मिल सकी। पिछले मैच में तेज शुरुआत देने वाले राहुल और कोहली भी फेल हुए। सूर्या ने 34 रन तो बनाये पर उनकी पारी काफी धीमी रही। पंत और हार्दिक ने 17-17 रनों के योगदान दिया।
मिडल आर्डर के फ्लॉप होने से मिडल ओवरों में रन रेट काफी धीमा रहा। भारत ने अंतिम 3 ओवर में चार विकेट गवां दिये। अगर विकेट हाथ मे रहती तो शायद स्कोर कुछ और होता।

पॉवरप्ले के खेल ने पैदा किया अंतर

भारत जहां पावरप्ले के 6 ओवरों में महज 44 रन 2 विकेट के नुकसान पर बनाया, तो वही श्रीलंका के ओपनर्स ने 63 रन कूट डाले। यही से भारत पर मनोवैज्ञानिक दबाव बन गया। श्रीलंका के ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 97 रन जोड़े। हालाँकि इसके बाद भारत 13 रनों के अंतराल पर श्रीलंका के और 3 बल्केबाज़ों को पवेलियन लौटा कर उम्मीद जगाई। पर अंततः श्रीलंका ने 1 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। पाक के खिलाफ भी भारत 1 गेंद रहते हार गया था। उस मैच में भी अर्शदीप ने अंतिम ओवर में 7 रनों को बचाने के लिए बेहतरीन प्रयास किये थे और इस मैच में भी उन्होंने 7 रनों के टारगेट को अंतिम ओवर में बचाने के भरपूर प्रयास किया पर नाकाम रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close