विधानसभा उपचुनाव: बिहार में RJD जीती, 3 सीट पर BJP को बढ़त, TRS, कांग्रेस को…

नई दिल्ली। आज देश के 6 राज्यों के 7 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आएंगे। इसमें बिहार की 2, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना, ओडिशा की विधानसभा सीट शामिल है। अभी तक के रुझान के मुताबिक भाजपा 3 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बिहार की मोकामा सीट पर आरजेडी ने जीत दर्ज की है।

बिहार की की मोकामा सीट पर आरजेडी की नीलम देवी ने जीत दर्ज की है, वहीं गोपालगंज सीट पर अभी काउंटिंग जारी है। महाराष्ट्र में मुंबई की अंधेरी ईस्ट , हरियाणा में आदमपुर, तेलंगाना के मुनूगोड़े, यूपी में गोला गोरकनाथ और उड़ीसा की धाम नगर सीट पर विधानसभा उपचुनाव की वोटों की मतगणना जारी है। बिहार की मोकामा सीट पर आरजेडी की उम्मीदवार नीलम देवी ने भाजपा को बड़े अंतर से पराजित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हरियाणा की आदमपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई, उड़ीसा की धाम नगर सीट से भाजपा उम्मीदवार सूर्यवंशी सूरज और यूपी की गोला गोरकनाथ सीट से भाजपा उम्मीदवार अमन गिरी आगे बने हुए हैं। महाराष्ट्र की अंधेरी पूर्व सीट से उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना उम्मीदवार ऋतुराज लटके आगे हैं। वही तेलंगाना मुनुगोड़े सीट पर भाजपा और TRS में टक्कर देखने को मिल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन सभी 7 सीटों के लिए 3 नवंबर को वोट डाले गए थे जिन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हुए हैं उनमें भाजपा के पास तीन कांग्रेस के पास दो और शिवसेना और राजद के पास 1,1 सीट थी। पूर्व मुख्यमंत्री आदमपुर सीट और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मोकामा सीटों में शामिल थी जिनकी किस्मत का फैसला हो रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभी तक के रुझान के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लखीमपुर की गोला सीट पर बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी लगातार आगे चल रहे हैं। उन्होंने अब तक 98584 वोट हासिल किए हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के विनय तिवारी को सिर्फ 68448 वोट मिले हैं। अभी अमन गिरी 30136 वोट से आगे चल रहे हैं।

वहीं मुनूगोड़े में चौथे दौर की काउंटिंग के बाद TRS उम्मीदवार कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी 26443 वोट से आगे चल रहे हैं। वही बीजेपी उम्मीदवार राजगोपाल रेड्डी 25729 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

ओडिशा की धाम नगर विधानसभा सीट पर बीजेपी के सूर्यवंशी सूरज 18181 वोट से आगे चल रहे हैं। वह बीजेडी के अवंती दास से लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।

वही बिहार के मोकामा से आरजेडी की नीलम देवी ने जीत दर्ज की है। नीलम देवी हर राउंड की गिनती में आगे चल रही थी। आरजेडी की नीलम यादव ने भाजपा की सोनम देवी को हराया हैं।

वहीं हरियाणा की आदमपुर सीट पर भाजपा के भव्य बिश्नोई आगे चल रहे हैं, जबकि मुंबई के अंधेरी सीट पर ऋतुराज आगे चल रहे हैं।

Related Articles

close