Athiya Shetty-KL Rahul: क्रिकेटर केएल राहुल के घर खुशियों ने दी दस्तक, अथिया शेट्टी ने बेटी को दिया जन्म

Athiya Shetty-KL Rahul: Happiness knocks at the door of cricketer KL Rahul's house, Athiya Shetty gives birth to a daughter

Athiya Shetty-KL Rahul: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अथिया शेट्टी के घर खुशियों ने दस्तक दी है।एक्ट्रेस मां बन चुकी है और बेटी रात उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। अभी कुछ समय पहले ही क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया था कि वह पैरंट्स बनने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो क्रिकेटर जैसे ही अपनी पत्नी के मां बनने की खबर सुनी वैसे ही पहला आईपीएल मैच छोड़कर अपनी पत्नी के पास पहुंच गए।

केएल क्रिकेटर राहुल के घर खुशियों ने दी दस्तक (Athiya Shetty-KL Rahul)

अथिया शेट्टी और केएल राहुल को पैरेंट्स बनने की खुशखबरी मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें बधाइयां दीं। साउथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “बधाई”, साथ ही लाल दिल वाला इमोजी शेयर किया। वहीं, शनाया कपूर, भूमि पेडनेकर, कृति सेनन, कियारा आडवाणी, टाइगर श्रॉफ, और सोफी चौधरी समेत कई सेलेब्स ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कपल को शुभकामनाएं दीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की पहली मुलाकात

अथिया शेट्टी-केएल राहुल की लव स्टोरी काफी दिलचस्प और यूनिक रही है। दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, जिसके बाद उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार भरे कमेंट्स और तस्वीरें साझा कर, दोनों ने अपने रिश्ते को खुलकर जाहिर कर दिया।

आपको बता दे की अथिया शेट्टी और केएल राहुल को बॉलीवुड का एक पावर कपल कहा जाता है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है। फैंस  तस्वीरों पर प्यार लुटाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद, अथिया और राहुल ने 23 जनवरी 2023 को सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस में शादी की। यह एक निजी और सादगी भरा समारोह था, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। दोनों के रिश्ते को बेहद दिलचस्प माना जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close