पुलिस टीम पर हमला : विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, ASI व महिला सिपाही सहित तीन पुलिसकर्मी घायल

सासाराम। दिवाली के दिन सासाराम से एक बड़ी खबर आयी है। पुलिस टीम पर हमला हो गया है। घटना सासाराम के अठखंभवा मोहल्ले की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस के 112 वाहन पर पथराव किया गया है। इस घटना में एक ASI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। पुलिस टीम को शराब बेचने की खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस की 112 टीम छापेमारी के लिए पहुंची थी, लेकिन वहां उन पर हमला कर दिया गया।

सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल एएसआई का नाम अनित कुमार है। वहीं सिपाही निरूपमा एवं सुधीर कुमार को भी चोट आयी है। वहीं महिला सिपाही निरुपमा भी घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक एएसआई अनीत कुमार के सर पर गंभीर चोट आयी है। एएसआई के मुताबिक आपसी विवाद को लेकर 112 नंबर पर कॉल आया था। जिसको लेकर टीम वहां पहुंची थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस टीम को देखते हुए लोग उलझ पड़े। पुलिस कर्मी जब वहां से भागे, तो पीछा करते हुए, पथराव किया गया। 112 नंबर के वाहन पर भी पथराव किया, जिससे पुलिसकर्मी चोटिल हो गये। वहीं गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गयी। हमलावरों ने उनकी घड़ी छीन ली तथा एक सिपाही का मोबाइल भी ले लिया है। मामले के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close