ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की अनोखी कहानी…14 शतक जड़ने के बावजूद 4 साल की सजा…फिर भी हुए जेल से रिहा

Unique story of an Australian cricketer... despite scoring 14 centuries, he was sentenced to 4 years... still released from jail

IPL 2025 के बीच ऑस्ट्रेलिया के एक पूर्व दिग्गज क्रिकेटर के लिए बुरी खबर सामने आई है. ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने पूर्व क्रिकेटर माइकल स्लेटर (Michael Slater) को घरेलू हिंसा सहित 7 आरोपों में दोषी पाए जाने के बाद चार साल जेल की सजा सुनाई है.

हालाँकि, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि स्लेटर को रिहा कर दिया गया है. क्योंकि वो 375 दिन से हिरासत में हैं और इस प्रकार, उनकी सजा आंशिक रूप से निलंबित कर दी गई थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

55 वर्षीय माइकल स्लेटर को घरेलू हिंसा (DOMESTIC VIOLENCE) के आरोप में अप्रैल 2024 से पुलिस हिरासत में हैं. उन पर क्वींसलैंड के नोसा क्षेत्र में एक महिला से जुड़ी कई घटनाओं के संबंध में चोरी, पीछा करने, गला घोंटने और हमले के आरोप थे. पिछले साल उनकी जमानत अर्जी खारिज होने के बाद वह अदालत में गिर पड़े थे.

शराब की लत ने स्लेटर के जीवन को तबाह कर दिया
सजा सुनाते हुए जज ग्लेन कैश ने कहा कि शराब की लत ने स्लेटर के जीवन और करियर को तबाह कर दिया है, और उनके सुधार की राह आसान नहीं होगी, क्योंकि शराब की लत उनकी प्रकृति का हिस्सा है. स्लेटर फिलहाल रिहा है, लेकिन अगर वह अगले पांच सालों में कोई और गंभीर अपराध करते हैं तो उसे चार साल की सजा पूरी करने के लिए जेल वापस जाना पड़ सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

माइकल स्लेटर का क्रिकेट करियर
माइकल स्लेटर ने 1993 से 2001 के बीच 74 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के लिए खेला. जिसमें उन्होंने 14 शतक और 21 अर्द्धशतक सहित 5000 से अधिक रन बनाए.

इसके बाद 2004 में अपनी रिटायरमेंट के बाद उन्होंने कमेंट्री में प्रवेश किया. जहां उन्होंने पहले यूके में चैनल 4 के साथ काम किया और फिर ऑस्ट्रेलिया में सेवन नेटवर्क के साथ काम किया, जिसने उन्हें 2021 में रोस्टर से हटा दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले पहले भी स्लेटर को मिल चुकी है सजा
ये कोई पहले मामला नहीं था जब स्लेटर सजा सुनाई गई हो, इससे पहले 2022 में घरेलू हिंसा के एक मामले में सिडनी की अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया था. लेकिन तब उन्हें जेल की नहीं बल्कि दो साल की सामुदायिक सुधार आदेश के तहत सजा दी गई थी.

Related Articles

close