शर्मिंदगी की घड़ी : बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान…झारखंड वासियों का सिर शर्म से झुक गया है! जानिए क्या है वजह

A moment of shame: Babulal Marandi's big statement...Jharkhand residents have bowed their heads in shame! Know the reason

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत के मंत्री सुदिव्य कुमार के दिए बयान पर हमला बोला है.बाबूलाल ने एक्स पर मंत्री के एक बयान को साझा करते हुए लिखा कि झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का यह व्यंग्य उनके भीतर कूट कूट भरे अहंकार एवं पागलपन को दर्शाता है.

“मंत्री का यह फूहड़पन शर्मनाक है”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब पूरा देश ही नहीं पूरा दुनिया के लोग पहलगाम हमले को लेकर सदमे में हैं, ऐसे समय में किसी मंत्री का यह फूहड़पन शर्मनाक है और उनके इस आचरण की जितनी भी निंदा की जाय वो कम है. मैं तो इन्हें अपेक्षाकृत एक गंभीर व्यक्ति समझता था लेकिन इनका यह आचरण देखकर झारखंड वासियों का सिर शर्म से झुक गया है.

दरअसल, मंत्री ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए पहलगाम हमले के लिए हिमाचल के सीएम को जिम्मेदार बता दिया था. साथ ही कहा था कि उन्होंने अपने नागरिकों की सुरक्षा नहीं की, इसलिए उन्हें इस्तीफा देना चाहिए.  उनके इसी बयान पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने निंदा की है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close