बड़ा बाबू को मिली सजा : 13 साल पुराने रिश्वत मामले में बड़ा बाबू को मिली डेढ़ साल कैद और जुर्माना

रांची : 13 साल पुराने रिश्वत मामले में एसीबी के विशेष न्यायाधीश प्रकाश झा की अदालत ने फैसला सुनाया है. आरोपी सुरेंद्र प्रसाद को एसीबी के विशेष न्यायाधीश प्रकाश झा की अदालत ने डेढ़ साल कैद की सजा सुनाई है. साथ ही उस पर 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. अभियुक्त कचहरी चौक स्थित राष्ट्रीय बचत कार्यालय में फरवरी 2010 में बड़ा बाबू के पद पर कार्यरत थे.

क्या है मामला

एसीबी की टीम ने 25 फरवरी 2010 को सुरेंद्र प्रसाद को दो हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. उस पर पुरूषोत्तम सिंह से पोस्ट ऑफिस से निर्गत होनेवाले एनएसी, केवीपी व आरडी का लाइसेंस जारी करने के एवज में रिश्वत लेने का आरोप था. मामले में एसीबी के विशेष लोक अभियोजक एके गुप्ता ने 10 गवाहों की गवाही कराई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close