9 मार्च को बिहार पहुंचेंगे बागेश्वर बाबा…इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा!

बिहार में बागेश्वर बाबा को लेकर उनके भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिलता है. इसी बीच उनके बिहार आने को लेकर नई खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि बांका जिला के धोरैया प्रखंड के गौरा गांव में सहस्त्र चंडी महायज्ञ सह मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है.

इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में 9 मार्च को बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आने की संभावना है. धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. कार्यक्रम का आयोजन चार मार्च से कलश यात्रा के साथ आरंभ होगा और ये 13 मार्च तक चलेगा. बैठक की अध्यक्षता आस्था फाउंडेशन के अध्यक्ष कौशल सिंह ने की है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close