Bank Holidays In November: नवंबर में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। अगर आप अक्टूबर महीने में त्योहारों के कारण अपने बैंक से जुड़े कार्य को अगले महीने के लिए डाल रहे हैं तो जल्द ही उस काम को निपटा लें क्योंकि नवंबर महीने में भी बैंक पूरे 10 दिनों के लिए बंद होने वाली है।

देशभर के निजी और सरकारी बैंक नवंबर के महीने में दूसरे और चौथे शनिवार रविवार को मिलाकर कुल 10 दिन बंद रहेंगे यह छुट्टियां कुछ राज्य स्तर पर कुछ राष्ट्रीय स्तर पर है। आरबीआई ने पुरे माह की छुट्टियों की लिस्ट जारी की है.. देखें..

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

RBI की छुट्टियों की लिस्ट

1 नवंबर: कन्नड़ राज्योत्सव/कुट के कारण बेंगलुरु और मणिपुर की राजधानी इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।
6 नवंबर: रविवार होने कारण बैंक बंद रहेंगे।
8 नवंबर: गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा के कारण अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, अगरतला, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोच्चि, पणजी, शिलांग, पटना और तिरुवनंतपुरम को छोड़कर सभी शहरों में बैंक बंद रहेगा।
11 नवंबर: कनकदास जयंती/ वंगला के वजह से बेंगलुरु और शिलांग के बैंक बंद रहेंगे।
12 नवंबर: दूसरा शनिवार के कारण बैंकों का अवकाश रहेगा।
13 नवंबर और 20 नवंबर: रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
23 नवंबर: सेंग कुत्सनेम की छुट्टी होने के कारण शिलांग के बैंक बंद रहेंगे।
26 नवंबर: चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

ये सेवाएं रहेंगी चालू

त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण बैंक के दफ्तर तो बंद रहेंगे, लेकिन एटीएम और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए दी जाने वाली बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close