BDO के विदाई कार्यक्रम में बार बालाओं के लगे ठुमके, कर्मचारियों ने उड़ाए नोट, Video हुआ वायरल, DM ने दिए जांच के आदेश

वायरल वीडियो: बिहार के खगड़िया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बार बालाओं का डांस चल रहा है। और डांसर पर लोग नोट उड़ा रहे हैं। दरअसल ये वीडियो खगड़िया के बीडीओ के विदाई समारोह का है।

यहां देखे विडियो…

बिहार के खगड़िया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बार बालाओं का डांस चल रहा है। और डांसर पर लोग नोट उड़ा रहे हैं। दरअसल ये वीडियो खगड़िया के बीडीओ के विदाई समारोह का है। जिसमें बार डांसर ठुमके लगा रही हैं, और कर्मचारी नोट उड़ा रहे हैं। और ये कार्यक्रम बेलदौर प्रखंड कार्यालय परिसर में चल रहा था। वीडियो के वायरल होने के बाद अब डीएम ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीडियो में स्टेज पर बार बालाएं डांस गानों पर डांस कर रही हैं। और नीचे बैठे अधिकारी और कर्मचारी मस्ती में मग्न हैं। कई कर्मचारी को जेब से नोट निकाल कर लुटा रहे हैं। खगड़िया डीएम ने वायरल हो रहे इस वीडियो की जांच का जिम्मा अपर समाहर्ता मो. राशिद आलम को सौंपा है। जो 14 दिनों में इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे।

ये भी पता लगाया जाएगा कि बार बालाओं के इस कार्यक्रम में कौन- कौन से अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। वीडियो 12 जुलाई का बताया जा रहा है, जिसमें भोजपुरी गानों पर बार बालाएं थिरक रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अब दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का होना तय है। एक बार फिर से बिहार के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों ने सिस्टम को शर्मसार कर दिया है। सर्विस कोड ऑफ कंडक्ट की धज्जियां उड़ा दी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close