Beer, rum, wine, vodka सब फेल…भारत में इस शराब की है बादशाहत…आंकड़े जान रह जाएंगे हैरान…
भारत में शराब बाजार पर किसका ‘नशे भरा’ कब्ज़ा है? रिपोर्ट्स ने खोला ऐसा सच, जिसे जानकर हर कोई हैरान!

Beer, rum, wine, vodka सब फेल: भारत में खान-पान के शौक हों या दोस्तों के साथ जश्न, शराब का नाम अक्सर सबसे पहले आता है। कई लोग सोचते हैं कि गर्मियों में बियर या पार्टियों में वोदका का बोलबाला होता है, लेकिन बाजार के ताज़ा आंकड़े आपकी सोच को पलटकर रख देंगे। दुनिया के सबसे बड़े शराब बाजारों में शामिल भारत में क्या पीया जा रहा है—इसका सच चौंकाने वाला है।
व्हिस्की का डरावना ‘एकछत्र राज’
भारत में रम, बियर या वाइन नहीं… व्हिस्की का साम्राज्य है। आंकड़े बताते हैं कि देश में बिकने वाली 60% से ज्यादा शराब सिर्फ व्हिस्की होती है। मतलब, मार्केट में अगर 10 बोतलें बिकती हैं, तो उनमें से 6 बोतलें सिर्फ व्हिस्की की होती हैं।
रम और बियर का भी चलन है, लेकिन व्हिस्की के सामने ये सब बौनी साबित होती हैं।
Beer, rum, wine, vodka सब फेल: दुनिया में भी गूंज रहा भारतीय ब्रांड्स का दबदबा
भारतीय व्हिस्की सिर्फ देश में नहीं, दुनिया में भी अपना सिक्का जमाए बैठी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्लोबल टॉप 20 में से आधे से ज्यादा व्हिस्की ब्रांड्स भारत के हैं।
जहाँ दुनिया के कई देशों में शराब कारोबार धीमा पड़ रहा है, वहीं भारत में व्हिस्की बिक्री लगातार बढ़ती जा रही है।
Beer, rum, wine, vodka सब फेल: अगले 5 साल में और डरावनी होगी तस्वीर
रिपोर्ट बताती है कि आने वाले पांच साल में लगभग 10 करोड़ लोग भारत में ‘लीगल ड्रिंकिंग ऐज’ में प्रवेश करने वाले हैं।
इसका सीधा मतलब—व्हिस्की की मांग में और विस्फोटक बढ़ोतरी!
कंपनियां भी इसी आंकड़े को देखते हुए भारत को दुनिया के सबसे बड़े शराब बाजार के रूप में देख रही हैं।
Beer, rum, wine, vodka सब फेल: व्हिस्की की दीवानगी… आखिर क्यों?
सबसे बड़ा कारण है किफायती दाम, आसान उपलब्धता और वैरायटी।
भारत में उपभोक्ता कीमत को लेकर बेहद संवेदनशील है, और व्हिस्की में सस्ते से लेकर प्रीमियम तक—हर जेब के लिए विकल्प मौजूद हैं। इसीलिए चाहे छोटी पार्टी हो या बड़ा समारोह—भारतीय गिलासों में व्हिस्की ने स्थायी जगह बना ली है।












