झारखंड : विदेश जाने से पहले मुख्यमंत्री का मास्टर प्लान…प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी…कई विभागों में हो सकते हैं बड़े बदलाव

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 19 अप्रैल को अधिकारियों की टीम के साथ विदेश जाने से पहले बहुत व्यस्त हैं। 16 अप्रैल को टीएसी की बैठक है। 17 को विभागीय सचिवों के साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 की उपलब्धि और 2025-26 की कार्य योजना की उच्चस्तरीय समीक्षा करेंगे।

14-15 को झामुमो का महाधिवेशन है। 15 अप्रैल को कैबिनेट की भी एक बैठक होने की संभावना है। इस व्यस्तता के बीच राज्य में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की भी तैयारी शुरू है। सत्ता के गलियारे से मिल रही सूचना के अनुसार कुछ विभागों के सचिव और कुछ जिला उपायुक्तों का तबादला सुनिश्चित बताया जा रहा है। सत्ता के जानकार लोगों का कहना है कि बड़े अधिकारियों का ट्रांसफर कर मुख्यमंत्री लगभग एक सप्ताह के विदेश यात्रा पर निकल जाएंगे। इससे ट्रांसफर पोस्टिंग के बाद पड़नेवाले दबाव से वह रिलैक्स रह सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार झामुमो महाधिवेशन के बाद राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद पर भी किसी की नियुक्ति संभव है। क्योंकि पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष और सदस्य नहीं रहने से, ट्रिपल टेस्ट के बाद की तकनीकी प्रक्रियाओं को पूरा करने में कठिनाई महसूस की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार 17 अप्रैल को विभागीय समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री बड़े प्रशासनिक फेरबदल को अंजाम दे सकते हैं। क्योंकि समीक्षा बैठक में उन्हें अधिकारियों की भी उपलब्धि और उनकी कार्य क्षमता का आकलन हो जाएगा। यहां मालूम हो कि पिछले वर्ष हुए लोकसभा चुनाव और फिर विधानसभा चुनाव के कारण भारी पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल नहीं हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कई आईएएस अधिकारी विभाग के सचिव और जिलों के डीसी पद पर वर्षों से जमे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री अब सरकार की योजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए फ्रंट फुट पर खेलना चाहते हैं। विकास से जुड़े कार्यों को गति देना चाहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close