सुबह की सबसे बड़ी खबर: तीन थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में गयी जान, ट्रेनिंग से लौटने के दौरान हुआ एक्सीडेंट

बेगूसराय सड़क हादसा, तीन दारोगा की मौत, बिहार पुलिस हादसा, Begusarai Road Accident, Bihar Police News

Big Accident एक भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। हादसे में तीन दारोगा सहित चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी है। हादसा उस वक्त हुआ, जब कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गयी। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा टकरायी। घटना बिहार के बेगूसराय जिले की बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक तीनों दारोगा की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक पुलिसकर्मी ने अस्पताल में दम तोड़ा। मृतकों की पहचान बेलारी के थानाध्यक्ष नीरज कुमार, रतवारा के थानाध्यक्ष साजन पासवान और अरार थाना के थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमर के रूप में की गई है, जबकि कार चालक की पहचान भी नीरज कुमार के तौर पर हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक सभी  दारोगा व पुलिसकर्मी ट्रेनिंग लेकर लौट रहे थे, इसी दौरान सभी पुलिसकर्मी हादसे का शिकार हो गये। बताया जा रहा बखड्डा ढाला के समीप खड़े ट्रक में कार पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के अंदर घुस गई।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार, आरार थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर और चालक नीरज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सदर अस्पताल बेगूसराय पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटनास्थल पर  पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि इस हादसे में तीन दारोगा की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में कुल चार लोगों की मौत हुई है। घटना की जानकारी पर पहुंची स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि हादसा कैसे हुआ है।

हादसे में मरने वाले पुलिसकर्मियों के नाम

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • रतवारा थानाध्यक्ष – साजन कुमार पासवान
  • अरार थानाध्यक्ष- ज्ञानेंद्र अमरेंद्र
  • बेलारी थानाध्यक्ष- नीरज कुमार
  • कार चालक – नीरज कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close