अंतरराष्ट्रीय स्काउट दिवस पर भारत स्काउट और गाइड ने उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री का स्कार्फ पहनाकर किया अभिनंदन

जमशेदपुर । जिला मुख्यालय भारत स्काउट और गाइड पूर्वी सिंहभूम के सौजन्य से जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार, जिला सचिव चंद्रमणि मोदी और गाइड कैप्टन एवं जिला प्रतिनिधि गाइड रीति झा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आज दिनांक 4 अगस्त 2023 को नवनियुक्त जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम मंजूनाथ भजंत्री (भारतीय प्रशासनिक सेवा) से शिष्टाचार मुलाकात हुई।

पुष्पगुच्छ देते हुए अंतरराष्ट्रीय स्काउट दिवस के उपलक्ष्य पर उपायुक्त को स्कार्फ पहनाकर अभिनंदन किया। साथ ही भारत स्काउट और गाइड पूर्वी सिंहभूम जिला संगठन के द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों से अवगत कराया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विदित हो उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम जिला स्काउट गाइड के मुख्य संरक्षक होते हैं इस बाबत उन्हें संस्था की ओर से प्रतिनिधि मंडल के द्वारा प्रार्थना पत्र भी दिया गया एवं प्रतिनिधि मंडल के द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close