बड़ी कार्रवाई : खाद्यान्न घोटाले में डीसी की बड़ी कार्रवाई… असिस्टेंट मैनेजर सस्पेंड, 16 लाख रूपये रिकवरी का भी आदेश

पलामू: पलामू के अनाज घोटाले में सहायक गोदाम मैनेजर पर गाज गिरी है। एनएफएसए मद में अनियमितता व घोटाले में डीसी आंजनेयुलू दोड्डे ने हुसैनाबाद के राज्य खाद्य निगम गोदाम के सहायक गोदाम प्रबंधक सह जनसेवक अरविंद कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, जनसेवक अरविंद कुमार सिंह से सोलह लाख रिकवरी का आदेश दिया गया है। इस संदर्भ में अफसरों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

जनसेवक को भी सस्पेंड किया गया है, डीसी ने हुसैनाबाद के बीडीओ को जनसेवक सह सहायक गोदाम प्रबंधक के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के भी निर्देश दिये हैं। एक सप्ताह के भीतर मामले में रिपोर्ट मांगी गयी है। वहीं जिला आपूर्ति पदाधिकारी शब्बीर अहमद को जनवेसक से सोलह लाख से ज्यादा की राशि के रिकवरी का आदेश दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह ने पलामू उपायुक्त से हुसैनाबाद के राज्य खाद्य निगम गोदाम के सहायक गोदाम प्रबंधक सह जनसेवक अरविंद कुमार सिंह की शिकायत की थी। खाद्यान्न घोटाला का आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई करने को कहा था। उपायुक्त ने हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक संयुक्त जांच दल के द्वारा पूरे मामले की जांच करवायी। जांच में चार सौ क्विंटल तैंतीस किलो छः सौ ग्राम खाद्यान्न कम पाया गया जिसके बाद डीसी ने हुसैनाबाद के राज्य खाद्य निगम गोदाम के सहायक गोदाम प्रबंधक सह जनसेवक अरविंद कुमार सिंह को सस्पेंड करने के साथ-साथ 16 लाख रूपये के रिकवरी का आदेश दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close