झारखंड : रांची में बड़ी कार्रवाई…चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर 35 वाहन होंगे ब्लैकलिस्ट! आपकी गाड़ी तो इस लिस्ट में नहीं?

Major action in Ranchi: 35 vehicles will be blacklisted for negligence in election duty! Is your vehicle not on this list?

रांची में Ranchi Election को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। चुनाव कार्य में लगाए जाने के लिए सीजर लिस्ट जारी होने के बावजूद 35 वाहनों को निर्धारित समय पर जमा नहीं किया गया। अब इन सभी वाहनों को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रशासन के निर्देशानुसार संबंधित वाहनों को Morabadi Maidan स्थित संग्रहण केंद्र में जमा करना था। तय समय सीमा के बाद भी वाहन उपलब्ध नहीं कराए गए, जिसे गंभीर लापरवाही माना गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ब्लैकलिस्ट होने के बाद संबंधित वाहनों की कई जरूरी सेवाएं बाधित हो जाएंगी। इनमें टैक्स भुगतान, री-रजिस्ट्रेशन, फिटनेस प्रमाणन और इंश्योरेंस जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं।

वाहनों की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन ने तुरंत पांच टीमों का गठन किया। इन टीमों को अलग-अलग इलाकों में भेजा गया, जहां अन्य वाहनों का सीजर काटकर उन्हें चुनाव कार्य के लिए अधिग्रहित किया गया। इस कार्रवाई के बाद छोटे वाहनों की कमी को दूर कर लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन के मुताबिक चुनाव कार्य के लिए कुल 510 वाहनों की आवश्यकता थी, जिसकी व्यवस्था अब पूरी हो चुकी है। इनमें 450 वाहन मतदान के दिन पोलिंग पार्टियों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने में लगाए जाएंगे, जबकि 60 वाहनों को आपात स्थिति के लिए रिजर्व रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close