वर्ल्ड कप के बीच भारत को बड़ा झटका: मैच के दौरान ये स्टार ऑलराउंडर हुआ चोटिल,आज के मैच में नहीं करेंगे गेंदबाजी और फील्डिंग

पुणे: टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की चोट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के टीम इंडिया के चौथे लीग मैच में पुणे के मैदान पर वे गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे। मैदान पर ट्रीटमेंट मिला, लेकिन ये काफी नहीं था और उन्हें मैदान से बाहर जाना बड़ा। अब खबर है कि उनको पुणे में स्कैन्स के लिए ले जाया गया है। मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है। वे आज के मैच में गेंदबाजी और फील्डिंग नहीं करेंगे। हालांकि, बल्लेबाजी पर निर्णय मैच के दौरान लिया जाएगा।

BCCI ने इस बात की जानकारी दी है कि हार्दिक पांड्या को चोट लगने के बाद मेडिकल टीम ने देखा, लेकिन शुरुआती ट्रीटमेंट से उनको फायदा नहीं हुआ। ऐसे में उनको स्कैन्स के लिए ले जाया गया, जहां मेडिकल टीम ये चेक करेगी कि कोई फ्रैक्चर तो उनको नहीं हुआ है। इसी के चलते वे इस मैच में आगे गेंदबाजी और फील्डिंग नहीं कर पाएंगे। हालांकि, अगर उनकी बल्लेबाजी आती है तो क्या वे बैटिंग के लिए उपलब्ध होंगे? ये बड़ा सवाल है, जिसका जवाब मैच के दौरान ही मिलेगा, जब टीम को जरूरत होगी।

बता दें कि हार्दिक पांड्या भारत के लिए पारी का 9वां ओवर लेकर आएथे। उनके कोटे का वह पहला ओवर था। उसी ओवर की तीसरी गेंद परसामने की ओर चौका लगा, जिसे रोकने के चक्कर में वह चोटिल हो गए।मैदान पर फीजियो ने टेपिंग की और गर्म पट्टी बांधी, लेकिन इसकाफायदा नहीं हुआ। वे गेंदबाजी करने की कोशिश में दिखे, लेकिन दर्दबहुत ज्यादा था। ऐसे में विराट कोहली ने उनका ओवर पूरा किया और वेमैदान से बाहर चले गए। टीम इंडिया के लिए ये बड़ा झटका है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close