ब्रेकिंग : CM हेमंत सोरेन पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, ईडी समन के खिलाफ दायर की याचिका

रांची : ईडी के समन के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन सुप्रीम कोर्ट पहुंचे । ईडी के समन के खिलाफयाचिका दाखिल की। ईडी दूसरी बार सीएम को समन जारी कर 24 अगस्त को पूछताछ के लिए ईडी के जोनल कार्यालय रांची में उपस्थित होने का निर्देश दिया था जिसे उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है..
वहीं ईडी के समन के खिलाफ आज पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बाद सीएम आवास के कर्मी सूरज कुमार ईडी कार्यालय पहुंचे और ईडी अधिकारियों को एक पत्र देकर वापस चला गया. इस संबंध में सूरज कुमार ने कहा कि यह पत्र सीएमओ की ओर से दिया गया था, जिसे सौंपने के लिए वह यहां आया हुआ था. आपको बता दें कि जमीन घोटाले मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ को लेकर पहले 8 अगस्त को और फिर 19 अगस्त को समन जारी कर पूछताछ के लिए आज बुलाया था
ये खबर भी पढ़ें…










