Big Breaking: विधायक अंबा प्रसाद के घर ED की रेड, रांची, हजारीबाग समेत 17 ठिकानों पर छापेमारी

Big Breaking: ED raids MLA Amba Prasad’s house, raids at 17 locations including Ranchi, Hazaribagh

हजारीबाग: झारखंड में ED ने 17 जगहों पर छापेमारी की है। इनमें बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के रांची स्थित आवास पर भी छापेमारी की गई है। यह छापेमारी कई केस से जुड़ी बताई जा रही है। रांची में उनके घर के अलावे दूसरी जगह भी रेड हुई है। साथ ही हजारीबाग में भी छापेमारी की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधायक अंबा प्रसाद के साथ-साथ उनके करीबी रिश्तेदारों के यहां भी रेड हुई है। इसमें चाचा धीरेंद्र साव, करीबी राजेन्द्र साव और राजू साव के छह ठिकाने शामिल हैं।

इस रेड के संबंध में आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है, लेकिन बताया जा रहा है कि विधायक अंबा प्रसाद के यहां पर हुई रेड में ट्रांसफर पोस्टिंग, जमीन घोटाला, बालू से जुड़े मामले शामिल हैं। सहित कई मामलों में तार जुड़े हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस संबंध में विधायक अंबा प्रसाद की तरफ से भी अभी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि इन 17 जगहों पर हुई रेड में सीओ शशिभूषण सिंह के यहां भी छापेमारी जारी है।

Related Articles

close