BIG BREAKING: हिंदूवादी संगठन गिरिराज सेना के प्रमुख कमलदेव गिरी की बम मारकर हत्या..बाबूलाल मरांडी ने किया ट्विट

जमशेदपुर । चक्रधरपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गिरिराज सेना के प्रमुख कमल देव गिरी की बम फेककर हत्या कर दी गई। चक्रधरपुर थाना अंतर्गत भारत भवन के पास गिरिराज सेना के प्रमुख कमल देवगिरी के अज्ञात अपराधियों ने बम मार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने कमल देव को तत्काल रेलवे अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश है। हजारों की संख्या में लोग रेलवे अस्पताल के बाहर जमा हो गए हैं।

सूचना पाकर डीएसपी कपिल चौधरी और थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद रेलवे अस्पताल पहुंचे और जांच में जुट गए। कमल देव एक हिंदूवादी थे। वह बजरंग दल के सदस्य थे और खुद गिरिराज सेना के नाम से एक हिंदूवादी संगठन का संचालन करते थे। जहां उन पर हमला किया गया वह मुस्लिम बहुल इलाका है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद इलाके में विशेष समुदाय में हड़कंप मच गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कमल देव अपने एक साथी के साथ अपनी बाइक पर थे तभी पीछे से अपराधी आए और उन पर पीछे से बम से हमला कर दिया। घटना संध्या 6:30 बजे की है। इस घटना के बाद लोगों ने कमल देवगिरी के शव को चक्रधरपुर के पवन चौक में रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बड़ी संख्या में चौक में लोगों की भीड़ है। लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। कमल देवगिरी नगर परिषद के चुनाव की तैयारी कर रहे थे। बहुत जल्द वे भाजपा में शामिल होने वाले थे। लेकिन इसी बीच उनकी हत्या कर दी गई। देवगिरी के सामाजिक कार्य के कारण वे तेजी से जननायक नेता के रूप में उभर रहे थे, इस तरह से उनकी हत्या से जनता आक्रोश में हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close