झारखंड में मौसम का बड़ा बदलाव: 45 डिग्री गर्मी के बाद अब बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, इन जिलों में बढ़ी चिंता!

Major Weather Shift in Jharkhand: After 45-Degree Heat, Alert Issued for Rain and Strong Winds—Concerns Rise in These Districts!

झारखंड में तेज गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 29 मई से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद कई जिलों में पारा 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन जिलों में तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, साहिबगंज, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, धनबाद, बोकारो, गुमला, कोडरमा और लोहरदगा जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है।

पलामू और गढ़वा में अभी जारी रहेगा गर्मी का कहर

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के संकेत नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि इन इलाकों में अगले कुछ दिनों तक हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है।

दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। झारखंड के करीब 10 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। कई शहरों में दोपहर के वक्त सड़कें लगभग सूनी दिखाई दे रही है।

डाल्टनगंज सबसे गर्म, दारीसाई में हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। पूर्वी सिंहभूम के दारीसाई में सबसे ज्यादा 19.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।

वहीं डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

29 मई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के मुताबिक 27 और 28 मई तक तापमान लगभग स्थिर रहेगा। इसके बाद 29 मई से 1 जून के बीच तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने और कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Related Articles

close