CO Transfer : 12 अंचलाधिकारी (CO) सहित 523 कर्मियों को मिला प्रमोशन, अधिसुचना जारी

बड़ी खबर : जल संसाधन विभाग में कार्यरत योग्य अधिकारियों, अभियंताओं एवं कर्मचारियों की जैसे लॉट्री लग गयी है. यहां पर बड़े पैमाने पर पदोन्नति दी गई है. सरकार के फैसले के बाद भी मामला अटका हुआ था. ऐसे में इस प्रमोशन को काफी अहम माना जा रहा है. वहीं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राजस्व सेवा के 12 अधिकारियों को भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया है.

बिहार सरकार ने 12 अंचलाधिकारियों (सीओ) को प्रमोशन दिया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बुधवार को राजस्व सेवा के 12 पदाधिकारियों को भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) में प्रोन्नत किया है. इनमें से अधिकतर पदाधिकारी विभिन्न अंचलों में सीओ के पद काम कर रहे हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देखें लिस्ट

जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभियंता प्रमुख के 03 पदों, मुख्य अभियंता के 13 पदों, अधीक्षण अभियंता के 74 पदों, कार्यपालक अभियंता के 223 पदों, सहायक अभियंता के 201 पदों, उच्च वर्गीय लिपिक के तीन 03 पदों, निम्न वर्गीय लिपिक के 04 पदों तथा सांख्यिकी पदाधिकारी के 02 पदों पर पदोन्नति दी गई है. इस तरह विभाग अंतर्गत सभी स्तर के कुल 523 योग्य अधिकारियों / कर्मचारियों को पदोन्नति मिली है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close