बड़ी खबर : 4213 पुलिसकर्मियों की वरीयता सूची जारी

रांची : पुलिस मुख्यालय से बड़ी ख़बर आ रही है। सामान्य हवलदार रैंक के 4213 कर्मियों की वरीयता सूची जारी हो गई है. पुलिस मुख्यालय द्वारा इन सभी पुलिसकर्मियों की वरीयता सूची जारी की गयी है. इसको लेकर डीआईजी कार्मिक द्वारा सभी जिले के एसएसपी, एसपी और सभी वाहिनी के कमांडेंट को पत्र लिखा गया है.
जारी पत्र में कहा गया है कि यदि किसी कर्मी की वरीयता सूची के संबंध में किसी प्रकार की आपत्ति हो या किसी का नाम छूट गया है, तो उस कर्मी का आवेदन प्राप्त कर समीक्षा करते हुए एक सप्ताह के अंदर पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराएं.
ये खबर भी पढ़ें…










