हेमंत सोरेन से जुड़ी बड़ी खबर: हेमंत सोरेन होटवार जेल से निकलेंगे बाहर, जानिये क्या है इसके पीछे की वजह…

रांची। हेमंत सोरेन जल्द ही होटवार जेल से निकलेंगे। हालांकि ये उनकी रिहाई नहीं होगी, बल्कि अस्थायी जेल में उनकी शिफ्टिंग होगी। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रखने के लिए अब नए कैंप जेल की तलाश हो रही है। पूर्व में चिन्हित किए गए रांची के दीनदयाल नगर स्थित आइएएस क्लब में बने अस्थाई कैंप जेल की अधिसूचना को राज्य सरकार ने रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से इस परिसर को रद्द किया गया है।

राज्य सरकार ने रांची के उपायुक्त को निर्देश दिया है जल्द किसी दूसरे परिसर को चिह्नित कर विभाग को अवगत कराएं, ताकि अस्थायी कैंप जेल की अधिसूचना जारी की जा सके। चर्चा है कि रांची के डोरंडा में राजा रानी कोठी के समीप स्थित एक सरकारी भवन को कैंप जेल बनाने पर विचार चल रहा है। इससे पहले गुरुवार को जमीन घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अदालत ने न्यायिक हिरासत की अवधि सात मार्च तक बढ़ा दी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब हेमंत की अगली पेशी सात मार्च को होगी। चर्चा है कि रांची के डोरंडा में राजा रानी कोठी के समीप स्थित एक सरकारी भवन को कैंप जेल बनाने पर विचार चल रहा है। हालांकि इस बारे में अभी कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिल पायी है। हालांकि ये जानकारी जरूर आयी है कि पूर्व में चिन्हित किए गए रांची के दीनदयाल नगर स्थित आइएएस क्लब में बने अस्थाई कैंप जेल की अधिसूचना को राज्य सरकार ने रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से इस परिसर को रद्द किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close