बड़ी खबर: स्कूली बच्चों को गिरी आकाशीय बिजली, एक छात्र की हो गयी मौत, दो की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज किया रेफर

Breaking News: Lightning strikes schoolchildren; one student dead, two in critical condition and referred to the medical college.

Big News। बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया है। स्कूली बच्चों पर बिजली गिर गयी है, घटना में एक छात्र की मौत हो गयी, जबकि दो की हालत गंभीर है। घटना बिहार के गया जिले की बतायी जा रही है। शेरघाटी थाना क्षेत्र के बेल्डीह गांव में बुधवार सुबह स्कूल जा रहे तीन स्कूली बच्चे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में 12 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्कूल जाते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे के बाद बेल्डीह गांव के तीन छात्र बीटी बिगहा प्लस-टू उच्च विद्यालय जा रहे थे। रास्ते में गांव से सटी नदी के पास पहुंचते ही अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई।बारिश से बचने के लिए तीनों बच्चे पास के एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक छात्र की मौके पर मौत, दो गंभीर

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, बिजली गिरते ही 12 वर्षीय अंकुश राज उसकी सीधी चपेट में आ गया, जबकि कुछ दूरी पर मौजूद चड्डू कुमार और अमित कुमार गंभीर रूप से झुलस गए।मृतक अंकुश राज बेल्डीह गांव निवासी राजेश यादव और रेखा देवी का पुत्र था। वहीं घायल छात्रों की पहचान चड्डू कुमार (पिता- कालेश्वर मांझी) और अमित कुमार (पिता- रवेंद्र पासवान) के रूप में हुई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद ग्रामीणों ने तीनों बच्चों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने अंकुश राज को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायल बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया।बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों का इलाज अस्पताल के बर्न विभाग में वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है।

 

परिजनों ने लगाया इलाज में देरी का आरोप

मृतक छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में समय पर उचित इलाज नहीं मिलने के कारण स्थिति और बिगड़ गई। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने इन आरोपों से इनकार किया है।शेरघाटी अस्पताल के डॉक्टर संदीप कुमार ने बताया कि तीनों बच्चे आकाशीय बिजली की चपेट में आने के बाद अस्पताल लाए गए थे। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन एक छात्र की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close