झारखंड में मौसम का बड़ा पलटवार…मई की शुरुआत में गर्मी से राहत और आंधी-बारिश का खतरा…मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Major Weather Reversal in Jharkhand: Relief from Heat and Risk of Storms and Rain at the Start of May—Weather Department Issues Alert.

रांची। मई की शुरुआत के साथ ही झारखंड का मौसम अचानक बदल गया है। राज्य में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से मौसम सुहाना हो गया है। जहां कुछ दिन पहले तक तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी, वहीं अब ठंडी हवाओं और बादलों ने राहत की सांस दी है।

मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति फिलहाल बनी रह सकती है और 9 मई तक तापमान में गिरावट का असर देखने को मिल सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

4 और 5 मई को मौसम का बड़ा अलर्ट, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने राज्य में 4 और 5 मई को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। इन दो दिनों में झारखंड के कई हिस्सों में मौसम अचानक बिगड़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन दिनों आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही मेघ गर्जन, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

4 मई को रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, दुमका, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में तेज हवा और बारिश के आसार हैं।

वहीं 5 मई को स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है। इस दिन रांची के साथ खूंटी, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए मौसम विभाग ने दोनों दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

झारखंड में तापमान का हाल, कहीं गर्मी तो कहीं राहत

राज्य में अलग अलग जिलों में तापमान में भी काफी अंतर देखा गया।

रांची में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मेदिनीनगर सबसे गर्म रहा जहां पारा 38.5 डिग्री तक पहुंच गया।

जमशेदपुर और गुमला में 34.9 डिग्री, खूंटी में 32.2 डिग्री, लोहरदगा में 35.2 डिग्री और लातेहार में 31.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

हजारीबाग में 33.0 डिग्री, कोडरमा में 35.0 डिग्री, गढ़वा में 38.0 डिग्री और रामगढ़ में 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

चतरा में 36.0 डिग्री, बोकारो में 31.5 डिग्री, चाईबासा में 35.4 डिग्री और पाकुड़ में 31.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम में उतार चढ़ाव जारी, अगले कुछ दिन अहम

झारखंड में मौसम का यह बदलता मिजाज आने वाले दिनों में लोगों के लिए राहत और चुनौती दोनों लेकर आया है। जहां एक तरफ गर्मी से राहत मिली है, वहीं तेज आंधी और वज्रपात की संभावना को देखते हुए सतर्कता बेहद जरूरी हो गई है।

Related Articles

close