विश्व कप क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, दक्षिण अफ्रीका को नौसिखिये नीदरलैंड ने हराया, तीन दिन में दिखा दूसरा उलटफेर

धर्मशाला। विश्व कप क्रिकेट में बड़ा उलटफेर हो गया। दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड ने हरा दिया। वर्ल्ड कप 2023 में तीन दिन के अंदर ये दूसरा उलटफेर है। इससे पहले 15 अक्टूबर को अफगानिस्तान ने वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंड को 69 रनों से रौंदा था, वहीं मंगलवार (17 अक्टूबर) को नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को 38 रनों से धूल चटा दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड ने 246 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

साउथ अफ्रीका की टीम 246 रन के लक्ष्य के जवाब में 207 रन बनाकर ऑलआउट हुई। डेविड मिलर को छोड़कर टीम का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिककर नीदरलैंड्स के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। बारिश से बाधित 43 ओवर के इस मैच में नीदरलैंड ने पहले खेलने के बाद स्कॉट एडवर्ड्स की नाबाद 78 रनों की पारी की बदौलत 245 रन बनाए थे. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 42.5 ओवर में 207 रनों पर ढेर हो गई. इस तरह नीदरलैंड ने 38 रनों से जीत दर्ज की.

दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने 52 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की बदौलत 43 और केशव महाराज ने 37 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली, लेकिन यह सिर्फ हार के अंतर को ही कम कर सके. वहीं नीदरलैंड के लिए लोगन वान बीक ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. इसके अलावा बेस डी लीडे, ऱॉल्फ वान डर मर्व और पॉल वान मीकेरेन ने दो-दो विकेट चटकाए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में नीदरलैंड्स की यह तीसरी जीत है। उसने पहले नामिबिया (2003) और स्कॉटलैंड (2007) को हराया है। अब इस टीम ने अफ्रीकी टीम को भी करारी शिकस्त दी है। नीदरलैंड्स ने वर्ल्ड कप में कुल 23 मैच खेले, जिसमें से 3 जीते हैं।

Related Articles

close