जन्मदिन विशेष: 48 के हुए हेमंत सोरेन, जानिए कैसा रहा अबतक का सियासी सफर और किस बात के है शौकीन

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज जन्मदिन है. आज वह 48 साल के हो गये हैं. हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त, 1975 को रामगढ़ जिला के नेमरा में हुआ था. हेमंत सोरेन झामुमो के सुप्रीमो सह झारखंड अलग आंदोलन में अग्रिम भूमिका निभाने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पुत्र है. हेमंत सोरेन राज्य के दूसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य के विकास में महत्भूत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. सबसे पहले जुलाई 2013 से दिसंबर 2014 तक राज्य के मुख्यमंत्री बने थे. वहीं, दूसरी बार 29 दिसंबर, 2019 को राज्य के पांचवें मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य का कमान संभाल रहे हैं।

राजनीतिक सफर कैसा रहा

हेमंत सोरेन दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। जुलाई 2013 से दिसंबर 2014 तक राज्य के मुख्यमंत्री थे अब दूसरी पारी में उन्हें 29 दिसंबर, 2019 को राज्य के पांचवें मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की जिम्मेदारी मिली है। हेमंत सोरेन ने अपनी शरुआती पढ़ाई बोकारो सेक्टर-4 स्थित सेंट्रल स्कूल से की। 1989 में हेमंत सोरेन ने पटना के एमजी हाइ स्कूल में 10वीं कक्षा में दाखिला लिया। 1990 में उन्होंने बोर्ड की परीक्षा पास की। पटना विश्वविद्यालय से आइएससी 1994 में किया। इसके बाद हेमंत ने बीआइटी मेसरा में इंजीनियरिंग में दाखिला लिया. हेमंत सोरेन, इंजीनियरिंग ड्रॉप आउट हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साल 2003 में हेमंत सोरेन राजनीति में आये। झारखंड छात्र मोर्चा की जिम्मेदारी उन्होंने संभाली। साल 2005 में दुमका विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। स्टीफन मरांडी से हार गये। र 23 दिसंबर 2009 को दुमका से वर्तमान विधानसभा लिए विधायक चुने गए। हेमंत सोरेन के बड़े भाई दुर्गा सोरेन की अचानक मृत्यु हो गई। पिता शिबू सोरेन का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। हेमंत सोरेन साल 2009 में ही संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए लेकिन जनवरी 2010 में उन्होंने सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया और राज्य की अर्जुन मुंडा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार में डिप्टी सीएम हो गये । साल 2013 में पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने ।

गाने और गाड़ियों के शौकीन

हेमंत सोरेन हेमंत सोरेन गाड़ियों के शौकीन है, अक्सर उन्हें गाड़ियां चलाते देखा गया है। कई मौकों पर वह खुद गाड़ी चलाते हैं। हेमंत सोरेन लंबी ड्राइव पर ही खुद ही गाड़ी ड्राइव करते हैं और लंबी ड्राइव में उन्हें अपनी गाड़ी में गाने सुनने का भी शौक है। उनकी गाड़ी में अक्सर पुराने गानों की प्ले लिस्ट होती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खाने में क्या पसंद है?

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खाने में क्या पसंद है? उनके घर में क्या-क्या खाना पकता है? यकीनन आप भी यह जानना चाहते होंगे कि सीएम को खाने में क्या पसंद है. कल्पना सोरेन ने जो बताया है, उसके मुताबिक, पारंपरिक आदिवासी व्यंजन हेमंत सोरेन को बहुत पसंद हैं. आदिवासियों सीजनल फूड उनके घर में बनते हैं और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री बड़े चाव से खाते हैं. उनके घर में हर दिन रुगड़ा, धुस्का आदि बनता है।

उनकी शादी ओडिशा के मयूरभंज की रहने वाली कल्पना सोरेन से हुई है. हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के दो पुत्र हैं. उनकी पत्नी कल्पना अभी राजनीति से दूर हैं. वह एक स्कूल चलाती हैं और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं. कई बार वह सरकारी कार्यक्रमों में हेमंत सोरेन के साथ स्टेज पर भी नजर आ चुकीं हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close