झारखंड विधानसभा में एक बार फिर गरमाया बालू का मुद्दा…भाजपा ने सरकार पर बोला हमला

Sand issue heats up once again in Jharkhand assembly...BJP attacks the government

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में बालू की किल्लत पर विपक्ष ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा. विधायक सीपी सिंह और नवीन जायसवाल दोनों ने सदन में इस मुद्दे पर सरकार को घेरा. रांची के विधायक सीपी सिंह ने सदन में कहा, ‘मुझे 2 हाईवा बालू चाहिए.

सरकार मुझे बालू की कीमत बताए. चाहे जितने पैसे लगे, मुझे 2 हाइवा बालू चाहिए.’ उन्होंने आगे कहा कि जब-जब हेमंत सोरेन की सरकार बनती है, तब-तब बालू की किल्लत होती है. तब-तब बालू का मुद्दा उठता ही है. वर्ष 2013 से ही राज्य में बालू की समस्या शुरू हुई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नवीन जायसवाल ने भी उठाया मुद्दा

हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने भी बालू की किल्लत का मुद्दा सदन में उठाया. उन्होंने राज्य में बालू की किल्लत पर आम जनता को हो रही समस्याओं से सदन को अवगत कराया. नवीन जायसवाल ने कहा, ‘प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना के तहत घर बनाने वालों को बालू की किल्लत झेलनी पड़ रही है.’

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने सरकार से पूछा कि आम और गरीब जनता को बालू कैसे और कितनी कीमत पर मिलेगा. इसके अलावा उन्होंने बालू घाटों की अनियमितता पर भी सवाल उठाये.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close