भाजपा प्रत्याशी का ऐलान: गांडेय उपचुनाव के लिए भाजपा ने इन्हें बनाया प्रत्याशी, झामुमो से कल्पना सोरेन हो सकती है उम्मीदवार

रांची। झारखंड में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा उपचुनाव भी होंगे। उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। झारखंड की एकमात्र सीट, जहां उपचुनाव होना, वो गांडेय की सीट है। ये सीट अभी झारखंड मुक्ति मोर्चा के पास थी, लेकिन इस सीट पर पिछले दिनों सरफराज अहमद ने इस्तीफा दे दिया था।

सरफराज अहमद का झामुमो ने राज्यसभा सांसद बनाया है। इधर सरफरार अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव होना है। भाजपा ने इस सीट पर दिलीप कुमार वर्मा को टिकट दिया है। झारखंड में गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव 20 मई को होंगे. ये सीट गिरिडीह में आती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिलीप वर्मा ने झारखंड विकास मोर्चा की टिकट से चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें हार मिली थी, बाद में भाजपा में शामिल हो गये थे। झारखंड में कुल 81 सीट में झामुमो+कांग्रेस + राजद के कुल 47 विधायक हैं। भाजपा के 26 और आजसू के तीन विधायक हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close