रेत तस्करी विवाद में भाजपा नेता व शिक्षक की जिंदा जलाकर हत्या, दो की हालत गंभीर, फार्च्यूनर कार को पेट्रोल डालकर लगा दी आग

Sand mafia violence, political murder case, India crime updateछत्तीसगढ़ के कोरिया में रेत माफिया का खौफनाक कांड, भाजपा नेता और शिक्षक को जिंदा जलाया। विवाद में कार में आग लगाकर हत्या, इलाके में तनाव।

Big Crime News  : एक बेहद ही दर्दनाक खबर आ रही है। रेत तस्करों ने भाजपा नेता और शिक्षक की जिंदा जलाकर हत्या कर दी है। इस घटना में दो लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। पूरी घटना छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की है, जहां रेत तस्करी के विवाद में ये पूरी घटना घटी है। बताया जा रहा है कि रेत माफिया के गुर्गों ने फार्च्यूनर कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई की मौत हो गयी, जबकि दो गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोनहत के नौगाई में भाजपा नेता व पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह लल्ला के रिश्तेदार शिक्षक नागेंद्र सिंह के बेटे ने नौगाई रेत घाट का ठेका लिया था। कहा जा रहा है कि रेत तस्करी को लेकर भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी के साथ विवाद चल रहा है। इसी बीच 12 बजे मनोज त्रिपाठी के करीबियों ने भरत सिंह को घेर लिया और विवाद के बाद आरोपियों ने उनकी फार्च्यूनर कार को डंपर लागकर बीच सड़क पर जबरन रोकवा दिया और फिर उसमें आग लगा दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना के वक्त कार में भरत सिंह लल्ला, उनके भाई व शिक्षक नागेंद्र सिंह, रायपुर के वीरू सिंह और एक अन्य व्यक्ति मौजूद थे। बताया जा रहा है कि कार को चारों तरफ से घेरकर रखा गया था। जिसकी वजह से कार में बैठे लोग बाहर नहीं निकल पाये। हालांकि आशंका ये भी थी कि अगर कार में बैठे लोग बाहर निकलते, तो उस दौरान भी उनकी हत्या की जा सकती थी।

इस घटना में कार में बैठे भरत सिंह लल्ला की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गयी। जबकि शिक्षक नागेंद्र सिंह के अलावे वीरू सिंह सहित सभी तीन लोग गंभीर रुप से झुलस गये। सभी को तत्काल अंबिकापुर रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल में कुछ ही देर में नागेंद्र सिंह की भी मौत हो गयी, जबकि हालत गंभीर देख बाकी दो लोगों को रायपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस आईजी दीपक झा देर रात ही मौके पर पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि भरत सिंह भाजपा के काफी प्रभावशाली नेता थे। कोरिया के सोनहत इलाके में उनकी जमीनी पकड़ थी। बताया जा रहा है कि पहले उनका काफी करीबी रिश्ता कांग्रेस के रामचंद्र सिंहदेव के साथ था, लेकिन बाद में वो भाजपा में शामिल हो गये। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है। मान  जा रहा है कि पुलिस इस मामले में जल्द ही कुछ बड़ा खुलासा कर सकती है। इधर इस मामले में छत्तीसगढ़ की राजनीति भी गरमा गयी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close